करोडो में हो रही ‘तड़प’की कमाही , अहान शेट्टी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म को इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। शुरुआती 3 दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद नजरें वीकडेज के कलेक्शन पर थी। सोमवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी और मेकर्स को निराश नहीं किया। कलेक्शन को देखकर अगर कहा जाए कि ‘तपड़’ का जादू चल गया है तो कुछ गलत नहीं होगा। सुनील शेट्टी खुद फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए थे। उनके बेटे की पहली फिल्म को दर्शकों से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है निश्चित रूप से वह खुश होंगे।
‘तड़प’ ने रविवार तक 13 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को 45 से 50 फीसदी की गिरावट जरूर हुई लेकिन वीकडेज के बावजूद इसने रफ्तार कायम रखी है। फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ जुटाए। इस तरह अभी तक फिल्म की कुल कमाई 15.25 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन गुजरात में किया, जहां 25-30 फीसदी की गिरावट देखी गई। जबकि मेट्रो शहरों में यह गिरावट 50 फीसदी तक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार से पहले यह 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
अहान शेट्टी के साथ इसमें तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका है। फिल्म में अहान अग्रेसिव लवर की भूमिका में हैं जबकि तारा शांत लड़की का रोल निभाया है। यह तेलुगू फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।