Saturday, 03 October 2026 | 4:58 AM
मनोरंजन

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट

Share:
एक्ट्रेस  नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट
Read in your preferred language.
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा प्रोफेशनल काम के लिए बाली गई थीं. रिपोर्ट्स हैं कि वहां उनका एक्सीडें हो गया. नुसरत को को चोटें आई हैं और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है.

NDTV ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया है. वो बाली वर्क कमिटमेंट के लिए गई थीं और अब एक्सीडेंट की वजह से वो बाली में ही हैं. बाली में उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.' फैंस नुसरत के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि नुसरत या उनकी टीम की तरफ से अभी तक एक्सीडेंट को लेकर कोई अपेडट सामने नहीं आया है.  

नुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनका एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टरों द्वारा आगे की जांच के बाद नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी. नुसरत भरुचा की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने कहा है, "इस समय हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी.

चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को आराम और स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी. ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों के लिए उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स प्रभावित होने की संभावना है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और स्वास्थ्य लाभ पर फोकस करने  के लिए  जरूरी समय और स्पेस दें, नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं जाहिर करने वाले सभी लोगों के हम आभारी हैं. उचित समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी."