अभिषेक मलिक-सुहानी चौधरी ने लिए सात फेरे, ब्राइडल लहंगे में चांद का टुकड़ा दिखीं दुल्हनिया

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम अभिषेक मलिक ने 18 अक्टूबर 2021 को अपनी जिंदगी के प्यार सुहानी चौधरी से शादी रचाई। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे ले ही लिए।सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
शादी के इस खास मौके पर सुहानी आईवरी कलर का ब्राइडल लहंगे में परी जैसी दिखीं।मेहंदी वाले हाथ, लाल चूड़ा, कलीरे, नथ, मांग टीका और नेकलेस दुल्हन बनीं सुहानी के लुक चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा अभिषेक भी अपनी दुल्हन के लहंगे के मैचिंग कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं।
हाथों में हाथ थाम कपल ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए। इसके बाद अभिषेक ने सुहानी की मांग में सिंदूर सजाया। शादी की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हैं।इससे पहले अभिषेक ने मेहंदी और सगाई की तस्वीरों को शेयर की थी। इसमें होने वाली दुल्हन सीक्विन और फेदर एम्बेलिशमेंट के साथ एक पिंक गाउन पहने हुए दिखाई दिए। अभिषेक मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ अपने रोके की खबर 26 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक मलिक को आखिरी बार ‘पिंजारा ख़ूबसूरती का’ में देखा गया था। इसके अलावा वह ये हैं मोहब्बतें, कहां हम कहां तुम,एक विवाह ऐसा भी जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं सुहानी एक स्टाइलिस्ट हैं और उनका अपना बुटीक है।
एक इंटरव्‍यू में अभिषेक ने सुहानी के बारे में बात की और उनकी प्रशंसा की थी। उन्‍होंने कहा-हर कोई खुश है। सुहानी की वाइब्स बहुत अच्छी है। वह फैशनेबल है और एक ही समय में ग्राउंडेड है। वह एक बहुत ही पारिवारिक लड़की है।