अब शिमला नहीं जाएंगे अभिनव शुक्ला, कोरोना संक्रमित पत्नी रुबीना दिलैक के लिए कैंसिल किया जाना

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को लेकर बीते दिनों चौंकाने वाली खबर आई थी। उन्होंने कुछ लक्षण दिखने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसके बाद वो कोविड-19 संक्रमित पाई दई थीं। रुबीना ने इस बारे में खुद जानकारी दी थी। रुबीना ने बताया था कि उनके पति अभिनव शुक्ला उस वक्त मुंबई से बाहर गए थे। वहीं अब अभिनव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि वो मुंबई तो आए गए हैं लेकिन अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी के पास शिमला नहीं जाएंगे। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।
अभिनव को नहीं थी जानकारी
रुबीना दिलैक ने अपनी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जानकारी देते हुए बताया था कि किसी प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से बाहर गए अभिनव शुक्ला को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अब अभिनव मुंबई लौट चुके हैं और उन्हें पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बारे में पता चला है। इसे लेकर एक लीडिंग डेली से बात करते हुए अभिनव ने बताया है कि रुबीना शिमला में अपने घर में क्वारंटाइन में हैं, लेकिन वो उनसे मिलने शिमला नहीं जाएंगे। अभिनव का कहना है कि वहां जाने के कोई फायदा नहीं क्योंकि रुबीना से उन्हें मिलने नहीं दिया जाएगा।
अभी जाने का कोई मतलब नहीं है
इस इंटरव्यू में अभिनव ने कहा- ‘मैं यहीं पर ही रहूंगा क्योंकि रुबीना अभी शिमला स्थित अपने घर में आइसोलेशन में आइसोलेटेड है। इसलिए वहां जाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कोई भी उससे अभी मिल नहीं पाऊंगा’। उन्होंने कहा- ‘पैनिक से किसी को कोई मदद नहीं मिलती, हम सभी को जानकारी होनी चाहिए कि इसे कैसे हैंडल करना है’
पैनिक नहीं करना है
अभिनव ने कहा कि ‘अगर हम घबराएंगे तो हमारे आस-पास के लोग भी वैसा ही करने लगेंगे। हम सभी SOP का पालन कर रहे हैं और ये बहुत जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएगी’। बता दें कि रुबीना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी कि वो कोराना संक्रमित पाई गई हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो रिकवरी के 1 महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करेंगी।