मास्टर ट्रेनर एवं सीनियर ए.डी.सी. राकेश कुमार तिवारी के उप नियंत्रक बनने की सूचना पर सहर्ष मिली बधाईया
प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कचेहरी स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने कहा कि यद्यपि कि सिविल डिफेंस विभाग में शिक्षक नाम से कोई पद नहीं होता फिर भी विभाग अपेक्षा करता है कि स्थानीय जनता को नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाए , इस दृष्टि से तिवारी जी को मास्टर-प्रशिक्षक बनकर लोकल जनता / स्वयंसेवको/वार्डेन्स को नागरिक सुरक्षा विषयो की सिखलाई देने के कार्य करते है। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में ऋषिकुल विद्यालय राजापुर में स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उप नियंत्रक ने बाढ़, दधिकांदो मेला पर्व पर स्वयंसेवकों / वार्डेनो से चर्चा कर जिलामजिस्ट्रेट/ नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक (प्रोन्नत उप नियंत्रक) राकेश कुमार तिवारी ने वार्डन सेवा कोर के सदस्यो को शिक्षक दिवस की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि समाज के महाजनो के पदचिन्हो पर चलने वाले , उनकी सीख के अनुरूप आत्म अनुशासन में रहने वाले लोग ही भावी महापुरुष कहलायेंगे और उनका नाम इतिहासके पन्नो मे सुनहरे अक्षरो मे लिखा जायेगा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्टाफ ऑफिसर नगर एल के अहेरवार ने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों से आगामी दधिकांदो मेला पर्व को प्रश्नासन के गाइड लाइन के अनुसार शिविर लगाकर दायित्वों के निर्वहन का आवाहन किया है। प्रखण्ड कर्नलगंज के डिप्टी डिवीजनल वार्डन आशीष बाजपेयी ने संगोष्ठी का संचालन करते हुए प्रखण्ड टीम को अलर्ट मोड पर रखने हेतु कहा । आगामी दाधिकांदो मेले की तैयारियों पर पूर्व की भांति सहायता शिविर स्थापित कर सहयोग करने के विषय पर पोस्ट वार्डन प्रमोद कुमार यादव एवं रिजर्व पोस्ट वार्डन भोलेश्वर नाथ उपाध्याय ने बताया कि सलोरी का ऐतिहासिक दधिकांदव आगामी 12 सितंबर को होगा जिसकी तैयारी हेतु पोस्ट की बैठक बुलाई गई है । इसी तरह डिप्टी पोस्ट वार्डन संतोष पांडे ने बताया कि तेलियरगंज का मेला 19 सितंबर को है इसके लिए वरिष्ठ वार्डेंस से सलाह कर शिविर लगाएंगे ।संगोष्ठी में उपस्थित उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर नगर – एल के अहेरवार, डिप्टी डिवीजनल वार्डन आशीष बाजपेयी, स्टाफ ऑफिसर नागेंद्र सिंह अस्थाना , भारत भूषण, अजितेंद्र,प्रमोद यादव , भोलेश्वर उपाध्याय, संतोष पांडे,राजेंद्र श्रीवास्तव, चेतन आर्या, प्रवीण पाल , कुलदीप जायसवाल , योगराज पाण्डेय, ओम प्रकाश शैलेन्द्र, प्रभात मौर्य ने वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी की उप नियंत्रक पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें बधाई और नए दायित्व की ढेरों शुभकामनाएं दी ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

