अर्जक संघ राज्यों की राजधानियों में शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर 20 नवंबर को धरना देगा

अपराध, अशिक्षा, रोजगारी दूर होगा अर्जक शिक्षा नीति से –शिव कुमार भारती

द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट

अर्जक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार प्रदेश की राजधानियों में 20 नवम्बर 2026 को अर्जक संघ की लोक हितकारी शिक्षा नीति को राष्ट्र में लागू करवाने के लिये धरना आयोजित कर महामहिम राज्यपाल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेगा ।
अर्जक संघ की शिक्षा नीति:-
देश की शिक्षा व रोज़गार सम्बन्धी समस्त समस्याओं का तथा देश की अन्यान्य ज्वलंत समस्याओं का सार्थक समाधान देश के वैज्ञानिक व मानववादी महान संगठन अर्जक संघ की शिक्षा नीति है । जो निम्नवत है ।
1 – शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय स्वाभिमान व स्वावलम्बन होना चाहिये ।
2 – राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एक समान होनी चाहिये, जिसके लिये शिक्षा को केन्द्रीय सूची में शामिल किया जाय ।
3 – सारी शिक्षा निःशुल्क, एक समान, राष्ट्रीयकृत, वैज्ञानिक व मानववादी हो तथा दसवीं तक अनिवार्य हो ।
3 – दसवीं तक की शिक्षा में राष्ट्रीयता, नागरिकता, गणित, भूगोल व वैज्ञानिक उपलब्धियॉं 5 विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाये जाय।
4 – सारा पाठ्यक्रम पाखंड, पुनर्जन्म, भाग्यवाद, चमत्कार व ऊँच-नीच के भेदभाव से रहित हो ।
5 – दसवीं की शिक्षा के बाद शिक्षा के दो भाग कर दिये जायं, 1 – माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा 2 – व्यवसायिक शिक्षा ।
6 – तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा तथा माध्यमिक व उच्च शिक्षा के एक समान पर्याप्त राजकीय विद्यालय स्थापित किये जायं, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी मन पसन्द व्यवसाय की तकनीकी शिक्षा प्रात कर कुशल बन जाय । और कोई भी इच्छुक विद्यार्थी माध्यमिक व उच्च शिक्षा प्राप्त करने से बंचित न हो ।
7 – शिक्षा के क्षेत्र में किसी धार्मिक, राजनैतिक या सामाजिक संस्था का हस्तक्षेप निषिद्ध रहे ।
8 – विद्यालयों में मानव समता का सिधान्त प्रतिपादित रहे, परस्पर समता का व्यवहार व आचरण करना अनिवार्य हो ।
9 – शिक्षा को पर्याप्त बजट आवंटित किया जाय ।
10 – सभी पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किये जायं, और राष्ट्र भाषा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र की एक भाषा सीखना अनिवार्य हो ।
:: राष्ट्रपति, डी.एम. का बेटा, या निर्धन की हो संतान ।
भेदभाव पाखंड रहित हो, शिक्षा मुफ़्त व एक समान ::
:: शिक्षा का हो उद्देश्य महान, राष्ट्रीय एकता,स्वावलम्बन व स्वाभिमान ::
:: ONE GREAT NATION, ONE EQUAL AND FREE EDUCATION ::
अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भारती ने कहा है कि इस शिक्षा नीति को यदि देश में लागू कर दी जाय तो देश में अशिक्षा, अंधविश्वास, पाखंड, अपराध और बेरोज़गारी का विनाश होगा साथ ही साथ राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय स्वाभिमान व स्वावलम्बन का उदय होगा । सभी युवा मन पसन्द शिक्षा व रोज़गार में पारंगत होकर सरकार के सहयोग से अपने-अपने व्यवसाय में संलग्न होकर देश की आय में विपुल बृद्धि करेंगे । साम्प्रदायिक व धार्मिक उन्माद समाप्त होगा, सद्भाव विकसित होगा । वैज्ञानिक उपलब्धियों से देश आत्मनिर्भर बनेगा । अपार समृद्धिशाली होकर भारत विश्व में अपना उचित स्थान बनायेगा ।

Leave a Comment