फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं चन्द्राणा सेना के संयुक्त तत्वावधान में महान समाजवादी चिंतक एवं बहुजन नायक ललई सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कचहरी परिसर में जातिगत जनगणना कराने तथा ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मोहनलाल राजपूत के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक स्थिति का वास्तविक आंकलन करने के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है।
कार्यक्रम में धनीराम पाल, संत अलबेला, शिवेंद्र सिंह श्रीवास्तव, राजेश राठौर, शाहरुख खान, द्रविजय गौतम, सुरजीत पाल, एडवोकेट प्रताप सिंह यादव, कमल सिंह, ब्रजनंदन लाल वर्मा और मंगूलाल वर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे।
इस दौरान चन्द्राणा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धदेव शिवाजी राव (लालू कुशवाहा) सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने ललई सिंह यादव के सामाजिक विचारों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उठाई गई मांगों को लेकर उपस्थित लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की और संबंधित मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की।
