फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, रमला राठौर ने की रूपेश गुप्ता के नेतृत्व की सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  नेकपुर में बूथ अध्यक्ष गुरजीत कटियार के आवास पर भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। रमला राठौर ने कहा कि रूपेश गुप्ता के मार्गदर्शन और अनुभव से कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने का अवसर मिलता है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जिले में संगठनात्मक रूप से मजबूती हासिल की है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी चाहिए।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन तथा मंडल टीम के सत्यापन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री सुमित कटियार रहे। बैठक में सुमित कटियार, सुनील गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, बिटाना चौहान, रेखा सोमवंशी, संजीव सिंह, अंकुर वर्मा, सनी शुक्ला, शिवम चौहान, गुरजीत कटियार, हर्षित, योगेश, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, वैभव शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment