स्मार्ट क्लासेस में होगा सीधा प्रसारण
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि की रिपोर्ट
पटना, 2 सितंबर। राज्य से कुल 38 शिक्षकों को राजकीय सम्मान के लिए चयन किया गया है जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में राज्य के विभिन्न जिलों के प्राथमिक, मध्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, सहायक शिक्षक सभी शामिल हैं।
राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रमंडलीय शिक्षा उप निदेशक को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्राधीन चयनित शिक्षकों को ससम्मान 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक लाने की व्यवस्था करें।
एक अन्य आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा जो राज्य के सभी स्मार्ट क्लासेस से देखा जा सकता है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर 38 शिक्षकों को पटना में किया जाएगा सम्मानित
