BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! आखिर क्या है खबर

रोहित शर्मा को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर अंदरूनी विवाद छिड़ गया है. यह मामला रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने से जुड़ा है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पूर्व कहा था कि रोहित जब तक टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं, तब तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. मगर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स इस रुख से खुश नहीं हैं.

दरअसल जब भारत और इंग्लैंड की सीरीज खेली जा रही थी, तब खबर निकल कर सामने आई कि लॉर्ड्स पर रोहित अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. रिपोर्ट्स अनुसार सेलेक्टर्स उस समय तक रोहित को बता चुके थे कि वे टीम की आगे की योजनाओं में शामिल नहीं हैं और इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें रिप्लेस करने के बारे में सोच रहे हैं. इसी समय लॉर्ड्स वनडे से पहले देवजीत सैकिया ने एक स्टेटमेंट जारी किया कि रोहित जब तक योजनाओं में हैं, तब तक खेलते रहेंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सेलेक्टर्स, देवजीत सैकिया के बयान से खुश नहीं हैं. खासतौर पर इसलिए क्योंकि सैकिया का बयान तब आया, जब सेलेक्टर पहले ही रोहित को भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दे चुके थे. रिपोर्ट अनुसार सेलेक्टर्स चाहते थे कि वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के प्रदर्शन का सीरीज दर सीरीज आकलन किया जाए.

रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वनडे में आगे भी खेलना चाहते हैं, लेकिन चयन समिति चाहती थी कि उनकी जगह यशस्वी जायसवाल जैसे किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाए.

इसी रिपोर्ट अनुसार रोहित शर्मा की बीसीसीआई के एक उच्च अधिकारी से मुलाकात और लॉर्ड्स पर पर आए उनके शतक के बाद उन्हें वेस्टइंडीज स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

Leave a Comment