सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में दिख रहे हैं. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सनी देओल जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने डाउनफॉल को लेकर बात की.

‘गदर’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद भी सनी के करियर में जो डाउनफॉल आया उसे लेकर एक्टर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, ‘अचानक कोऑपरेट आया और फिल्म इंडस्ट्री का फॉर्मेट बदलना शुरू हुआ. गदर के साथ में मैंने इंडियन की थी वो भी बहुत बड़ी हिट थी. उस समय की लगान वगैरह से भी बड़ी हिट थी. ‘इंडियन’ ने लगान से दोगुना बिजनेस किया था और गदर ने बहुत ज्यादा किया था. इंडस्ट्री में बदलाव आया. ‘जो बोले सो निहाल’ को भी पॉलिटिक्स की वजह से उतारनी पड़ी थी. आजकल जो पॉलिटिक्स फिल्मों के बीच में आ रही है इसे नहीं आना चाहिए. इसे बाहर रहना चाहिए. हम थोड़े न कुछ कर रहे हैं. ये एंटरटेनमेंट है, इसे एंटरटेनमेंट ही रहने दो.’ इसके अलावा सनी ने एक्टर बनने को लेकर रिएक्ट किया. सनी देओल ने कहा, ‘मैंने जब स्कूल खत्म किया तब सोचा कि एक्टर बनूंगा. उससे पहले नहीं सोचा था. मैं पापा की फिल्में बहुत देखता था और किसी कभी नहीं देखता था. पापा की हर फिल्में देखता था. हॉलीवुड की फिल्में बहुत देखता था. पापा की पुरानी फिल्मों ने इंस्पायर किया. एक्टिंग मेरे लिए एक्सप्रेशन है.’

Leave a Comment