श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2026 धारा-305(ए)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. दिलीप सरोज पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सुनील उर्फ बच्चू पुत्र लालचन्द उर्फ बग्गड निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 3. शेर अली उर्फ गुड्डू पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-12.08.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जैतवारडीह स्थित मुर्दहिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए 01 चेन (पीली धातु), 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 02 अंगूठी (पीली धातु) (कुल वजन 16.37 ग्राम) व चोरी हुए गहनों को बेचकर प्राप्त कुल 02 लाख 01 हजार 720 रुपये/- बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा के घर में आलमारी की लाकर खोलकर उसमें रखे जेवरात व नकद रूपये चोरी कर लेने व चोरी की आहत सुनकर वादी मुकदमा के मां के आने पर उन्हे धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-202/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
पूछताछ की विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी का मुकदमा वादी के घर आना जाना था तथा वादी मुकदमा के घर पर कुछ कामों में सहयोग भी किया जाता था, जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा के घर में घुसकर चोरी की घटना कारित की गयी थी। चोरी के जेवरात को बेचकर प्राप्त पैसों को आपस में बांट लिया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- दिलीप सरोज पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
- सुनील उर्फ बच्चू पुत्र लालचन्द उर्फ बग्गड निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
- शेर अली उर्फ गुड्डू पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी ग्राम शीतलपुर टिकरी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-202/2026 धारा-305(ए)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 मंगलसूत्र (पीली धातु) व 48,700 रुपये/- (अभियुक्त दिलीप सरोज उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 अंगूठी (पीली धातु) व 49,600 रुपये/- (अभियुक्त सुनील उर्फ बच्चू उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 अंगूठी (पीली धातु) व 52,220 रुपये/- (अभियुक्त शेर अली उर्फ गुड्डू उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 चेन (पीली धातु) व 51,200 रुपये/-(बाल अपचारी के कब्जे से)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 प्रदीप यादव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 शुभ्रांशु कुशवाहा, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 धीरज कुमार आनन्द, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 विकास भारती, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
