प्रयागराज, शिक्षण संस्थायें मास्टर डाटा का कार्य 15 अगस्त तक करें पूर्ण, लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी नियमानुसार कार्यवाही
वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थायें निर्धारित समय-सीमा (दिनांक 15.08.2026 तक) के अन्दर मास्टर डाटा का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि उक्त निर्धारित समयावधि समाप्त होने में मात्र दो दिन शेष है परन्तु जनपद प्रयागराज में अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा लॉक किये जाने की प्रगति अत्यन्त ही कम है। यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा शिक्षण संस्थान की लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह जाते हैं, तो सम्बन्धित शिक्षण संस्था के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
