श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-162/2026 धारा-309(4)/308(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. बादल उर्फ अर्जुन भारतीया पुत्र राजपति भारतीया निवासी ग्राम गगौर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मो0 अरमान पुत्र मो0 खलील निवासी मोहद्दीपुर सोरों जलालपुर थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.08.2026 को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत वरूना पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस अभिरक्षा में लिए गये बाल अपचारी व गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से चोरी/छिनैती के 06 मोबाइल फोन, कुल 11,400/- रुपये व चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(4) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक- 25/26.07.2026 की रात्रि करीब 2.00 बजे थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत वरना नदी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा मुकदमा वादी से उसका मोबाइल फोन छीनकर वादी मुकदमा को डरा-धमका कर उसके पिन व पासवर्ड लेकर यू0पी0आई0 के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर लिये गये थे, जिसके सम्बंध में थाना सरायममरेज पर मु0अ0सं0-162/2026 उपरोक्त पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों का एक गिरोह है, जो योजनाबद्ध तरीके से रात में सूनसान जगहों पर लोगों को रोककर उन्हे डरा धमका कर लूट व छिनैती की घटनाएं कारित की करते थे । चोरी व छिनौती के सामानों को बेचकर प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते थे तथा उन्ही पैसों से अपने शौक पूरा करते थे । पूछताछ पर यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-02.06.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार एक दम्पत्ति के साथ 01 मोबाइल व 5000/- रूपये की छिनैती की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बंध मे थाना बहरिया पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक-01.08.2026 को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार एक महिला से चैन की छिनैती की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बंध में थाना उतरांव पर सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत किया गया था । बरामद दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर व थाना कर्नलगंज पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत है ।
बरामदगी से सम्बन्धित अभियोगों का विवरण-
- 01 मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी A04E व 1000/- रूपये (थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-162/2026 धारा-309(4)/308(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित )
- छिनैती की चेन बेचने से प्राप्त कुल 7,700/- रुपया (थाना उतरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-174/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)
- 01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर बिना नम्बर प्लेट (थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)
- 01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर बिना नम्बर प्लेट (थाना कर्नलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-278/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)
- कुल 2,700/- रुपया ( लूटे गये माल का शेष) व 01 मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी F025 (थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)
- 01 मोबाइल सैमसंग भूरे रंग की (थाना कीडगंज CEIR पोर्टल पर पंजीकृत)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- अर्जुन भारतीया उर्फ बादल पुत्र राजपति भारतीया निवासी ग्राम गगौर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
- मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद खलील निवासी ग्राम मोहद्दीपुर (सोरों जलालपुर) थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-162/2026 धारा-309(4)/308(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(4) भा0न्या0सं0 थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त अर्जुन भारतीया उर्फ बादल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-109/2026 धारा-304(2) BNS थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-174/2026 धारा-304(2) BNS थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-235/2026 धारा-303(2) BNS थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-278/2026 धारा-303(2) BNS थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-156/2026 धारा-303(2)/317(2) BNS थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-162/2026 धारा-309(4)/308(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(4) भा0न्या0सं0 थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त मोहम्मद अरमान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-109/2026 धारा-304(2) BNS थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-174/2026 धारा-304(2) BNS थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-235/2026 धारा-303(2) BNS थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-278/2026 धारा-303(2) BNS थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-162/2026 धारा-309(4)/308(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(4) भा0न्या0सं0 थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 02 मोबाइल फोन, 4,800/- रूपये (अभियुक्त बादल उर्फ अर्जुन भारतीया उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल व 4,900/- रूपये (अभियुक्त मो0 अरमान उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल व 1,200/- रूपये (बाल अपचारी के कब्जे से)
- 02 मोबाइल फोन, 5,00 रूपये (बाल अपचारी के कब्जे से)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- व0उ0नि0 अमरीश कुमार राय, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 शरद सिंह, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 मनीष पाण्डेय, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 बृजभान कुमार गोंड, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अमरेन्द्र सिंह, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 राजेश कुमार, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 रामबहादुर सरोज, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 संदीप यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 रामाश्रय यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 ज्ञानेन्द्र तिवारी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 कमलेश साहनी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 अनन्त चौधरी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 प्रशान्त सिंह, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 सुजीत कुमार तिवारी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 गंगाराम सिंह, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 संजय कुमार यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 पीयूष कुमार, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 शक्ति गोंड, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 आकाश कुमार गोंड, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
