प्रयागराज: एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना एवं पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरिगेशन योजना की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत विभाग से प्राप्त लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति कराये जाने के दिए निर्देश

शीतगृह स्वामियों को शीतगृह के लाइसेन्स नवीनीकरण के दिये निर्देश

प्रयागराज 11 अगस्त।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना एवं पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरिगेशन योजना 2026-27 में प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की गई। विभाग द्वारा संचालित योजना के सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी। समिति को संचालित वित्तीय वर्ष में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत विभाग से आवंटित लक्ष्य की शत् प्रतिशत पूर्ति के साथ-साथ फेन्सिंग कार्य का निर्धारित लक्ष्य 3600 रनिंग मीटर की बढ़ोत्तरी किये जाने का प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत विभाग से प्राप्त लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये गये। मखाना विकास योजनान्तर्गत तालाब विधि से 28 हे0 का भौतिक लक्ष्य प्राप्त है। तत्पश्चात् जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पात्रता, कइजण्नचीवतजपबनसजनतमण्पद पोर्टल पर कृषक पंजीयन एवं चयन के विषय में जानकारी दी गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। योजनाओं में कृषको द्वारा उत्पादित केला, बेर, गेंदा पुष्प आदि की प्रोसेसिंग से अन्य उत्पाद तैयार कराये जाने हेतु योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये एवं क्रमशः ‘‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप‘‘ माइक्रोइरिगेशन योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई 235 हे0, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 693 हे0, माइक्रो स्प्रिंकलर 88 हे0, मिनी स्प्रिंकलर 180 हे0 एवं रेनगन में 191 हे0 का लक्ष्य प्राप्त है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कृषकों द्वारा नचउपचण्पद पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है एवं योजनाओं के क्रियान्व्यन की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी ने शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक कर शीतगृह के लाइसेन्स नवीनीकरण के निर्देश दिये है। उन्होंने नवीनीकरण से सम्बन्धित समस्त अभिलेख जिला उद्यान अधिकारी को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने एवं प्रतिवर्ष आलू भण्डारण के समय प्रतिदिन भण्डारण की सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप निदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवा राम सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment