प्रयागराज, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं उद्यमी लाँच पैड के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन

कार्यशाला में प्रशिक्षार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं बैंक व सी०एस०सी० सेंटर के संचालकों को पोर्टल की तकनीकी जानकारी दी गई

बुधवार को यमुना सभागार विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं उद्यमी लाँच पैड के तहत एक कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यशाला के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी लखनऊ से आये समाधान समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग कर रहे महिला पॉलिटेक्निक, आई०टी०आई० प्रयागराज व कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों को दी गयी।

कार्यशाला के द्वितीय चरण में बैंक के अधिकारी व सी०एस०सी० सेंटर संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, समाधान समिति के सदस्यों द्वारा पोर्टल की तकनीकी जानकारी बैंक व सी०एस०सी० सेंटर के संचालकों को दी गयी।

कार्यशाला में समाधान समिति के प्रखर मिश्रा व अन्य सदस्य, जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के अधिकारी /कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र,
प्रयागराज

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment