अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों नजर आए थे. तीनों एक्टर्स को फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फिल्म की अनाउंसमेंट भी हुई. हालांकि, फिर फिल्म विवादों में घिर गई और फिल्म पोस्टपोन भी हो गई. अक्षय ने खुद कहा कि फिल्म को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करने वाले थे.
अब खबरें हैं कि अहमद खान ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद ‘हेरा फेरी 3’ को डायरेक्ट करने को लेकर रिएक्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अहमद खान ने कहा, ‘उस फिल्म को डायरेक्ट करना एक ऐसा स्पॉट है जो हर कोई करना चाहता है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फिरोज नाडियाडवाला और हेरा फेरी एक फैमिली की तरह है. मेरे लिए मैं उस सिनेमा का पार्ट हूं. तो जब भी फिल्म बनेगी, मैं उसका हिस्सा बनने वाला हूं. भले ही मैं डायरेक्ट करूं या नहीं. हम सब मिलकर उसे बनाएंगे.’
