कासगंज: सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल जिला मंडल प्रदेश स्तरीय चयन24एवं 25अगस्त कराया जा रहा है

वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित खेलो में आयोजित होने वाली जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स का आयोजन।
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य कर्मचारियो के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर शासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित खेलो प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेस चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 24 व 25 अगस्त, 2026 को कराया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स से पूर्व टेनिस, वाॅलीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर-लिफ्टिंग, क्रिकेट, खो-खो, हाॅकी एवं योगासन का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनाॅक 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 10ः00 बजे स्पोर्टस स्टेडियम,सोरों, कासगंज में कराया जायेगा। सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ओटोनोमस बाडी जैसे-परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी/अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे। जिला स्तर पर सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारी/कर्मचारी के विभाग को दृष्टिगत रखते हुए चयन/ट्रायल्य में सम्मिलित किया जायेगा। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्य में पूर्णरूप से सरकारी अधिकारी/कर्मचारी ही भाग लेंगे। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में अपने अधीनस्थ कार्मिकों को निर्देशित करने की कृपा करें
अतः उक्त खेलों में जिला स्तर पर चयनित अधिकारी/कर्मचारी मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में दिनांक 18 व 19 अगस्त, 2026 को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोटर््स स्टेडियम, अलीगढ़ में प्रतिभाग करेगें।

Leave a Comment