कासगंज: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. अमृता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष-2026 की कम्पार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026, ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026, मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों को फॉरवर्ड/लॉक करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा का आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों की जांच कर उन्हें निर्धारित तिथि तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
कासगंज:जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सेकेंडरी फारसी एवं अरबी के आवेदन की तिथियां बड़ी प्रबंधकों से कहा सभी भरे हुए फॉर्म निर्धारित समय में जमा करें
