फर्रुखाबाद:श्रावण के प्रथम सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पांचाल घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्र के प्रसिद्ध पांचाल घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने घाट पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था, घाट पर सतर्क निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पांचाल घाट पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Comment