पीलीभीत: राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव के प्रधानाचार्य बने बरेली मंडल के नये मंडलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग -2 द्वारा जारी कार्यालय के अनुसार राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव, जनपद -पीलीभीत के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र को मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र, बरेली पद पर नियुक्त किया गया है।शासन ने उनके प्रभावित हो कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार सौंपा है।यह आदेश 30 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।शासन के इस निर्णय के बाद अब सुरेश चंद्र बरेली मंडल के मनोवैज्ञानिक केंद्र में मंडलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी के रूप में सेवाएं देंगे। इससे पहले वे राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह नियुक्ति विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं सुदृढ रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में thedastak24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल पत्रकार की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर thedastak24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Leave a Comment