टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने 30 जुलाई को अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। अदिति की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि तीनों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ससुराल वालों ने अभिनेत्री के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज किया और उनके चरित्र पर सवाल उठाए।
गोरेगांव पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने अदिति शर्मा के पति, ननद और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गोरेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असिस्टेंट इंस्पेक्टर अमिता मराठे मामले की जांच कर रही हैं।
