बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त सतीश कौशिक को लेकर भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत दोस्त को याद किया। एक्टर ने अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद किया, जिसमें कई यादें शामिल थीं। एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए अनिल ने सतीश को ऐसा दोस्त बताया जिस पर वे हमेशा भरोसा कर सकते थे।
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। यह कॉमेडी वीडियो है।
पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को सिर्फ एक साथी से कहीं ज्यादा बताया। अपने नोट में अनिल ने लिखा, ‘मेरे सभी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई। आज, मैं खास तौर पर अपने प्यारे दोस्त सतीश को याद कर रहा हूं।’
