मिश्रिख सीतापुर।आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद के निर्देश तथा प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर की गई हैं।जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर को जनपद सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा-153 का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार होगा।पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त सभी विधानसभा प्रभारियों से संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय, संविधान तथा बहुजन समाज के हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में जारी इस नियुक्ति सूची को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।अवगतकर्ता:श्यामलाल भारतीविधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिखप्रेस नोट:अफरोज अलीमीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख
आज़ाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कीं, विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
