दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए मास्टर प्लान की घोषणा की है. इसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक स्थायी नियम लागू रहेंगे. दिल्ली ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए स्थायी नीति अपनाई है. इसके तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक तोड़-फोड़ और सिविल निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी. 1 नवंबर से ऑफिसों में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ और पार्किंग शुल्क दोगुना करने का नियम लागू होगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यलाय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के उपाय कड़े किए हैं. वैध PUC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) न होने पर वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा और यह नियम साल भर लागू रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है.

Leave a Comment