अनु कपूर अपनी अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार कॉमेडी की है। अब वह एक नई फिल्म में फिर से कॉमेडी करने वाले हैं। यह फिल्म है ‘उत्तर दा पुत्तर’। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेलर में और क्या खास है?
एक मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनु कपूर भौतिक विज्ञान के अध्यापक हैं। वह गृह और वास्तु को मानते हैं। इसके चलते उनको मुश्किल होती है। वह अपने दोस्तों को अच्छी सलाह देते हैं मगर खुद परेशान रहते हैं। कहानी ‘कर्म बड़ा या किस्मत?’ के सवाल के आस-पास घूमती है। ट्रेलर में अनु कपूर शानदार कॉमेडी करते नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। ‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
