श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-108/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. समीर पुत्र इमाम अली निवासी तुलापुर सिकन्दरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा तेली पुत्र अरविंद कुमार साहू निवासी सिकन्दरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज 3. राजेश सोनी पुत्र स्व0 भोलानाथ सोनी निवासी ग्राम जेठवारा चौराहा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.06.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत चैमलपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 लाकेट (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 01 जोडी हाथ का चूड़ा (सफेद धातु), 01 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु), 01 सिक्का (सफेद धातु), 01 जोड़ी हाय (सफेद धातु), 01 करधन (सफेद धातु), 01 लाकेट छोटा गला हुआ (पीली धातु),03 अंगूठी (सफेद धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 01 इंजन (मोटर पम्पिंग सेट) 01 इंजन EICHERGOLD Z170F DIESEL ENGINE, 01 सिलाई मशीन USHA कम्पनी व रिंच पाना पेचकस व कुल 10,500 रूपये/- व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा के घर के गेट का ताला तोड़कर घर में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर वादी मुकदमा के पत्नी एवं माँ का सोने एवं चाँदी के गहने एवं नगद रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-108/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया गया कि समीर उपरोक्त और उसका दोस्त उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा उपरोक्त जिला कारागार जनपद प्रतापगढ़ जेल में बंद थे तो वही उनकी दोस्ती जेल में ही राजेश सोनी पुत्र स्व0 भोलानाथ सोनी निवासी ग्राम जेठवारा चौराहा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुई थी, तभी से वे लोग एक दुसरे को जानते थे । समीर उपरोक्त और उसका दोस्त उज्जवल उपरोक्त कुछ दिन पूर्व रात्रि में वादी मुकदमा के घर का ताला तोड़कर घर में रखे सफेद व पीले धातु के जेवर, इंजन, सिलाई मशीन आदि चुरा लिया गया था । उक्त चोरी किए गए सफेद धातू व पीली धातू के जेवर में से कुछ जेवर को अपने तीसरे दोस्त राजेश सोनी उपरोक्त को बेच दिया गया था तथा कुछ सामान दो लोहे के इंजन ,सिलाई मशीन व पेचकस आदि सामान को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत चैमलपुर जंगल में छुपा दिया गया था ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- समीर पुत्र इमाम अली निवासी तुलापुर सिकन्दरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
- उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा तेली पुत्र अरविंद कुमार साहू निवासी सिकन्दरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
- राजेश सोनी पुत्र स्व0 भोलानाथ सोनी निवासी ग्राम जेठवारा चौराहा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-108/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त समीर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-192/2025 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
- मु0अ0सं0-197/2023 धारा-147/148/149/307/34/504 भा0द0सं0 व 3/25 आयुध अधिनिमय व 3(1)(घ),3(1)(द),3(2)(v) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना बहरिया कमिश्नेरट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-108/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा तेली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-72/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-192/2025 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
- मु0अ0सं0-108/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त राजेश सोनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-202/2025 धारा-323/376(3) भा0द0सं0 व धारा 5n/6 पॉक्सो एक्ट थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ।
- मु0अ0सं0-106/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-108/26 धारा-305(ए)/331(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 लाकेट (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 5800 रूपये/- व 01 मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट (अभियुक्त समीर पुत्र इमाम अली उपरोक्त के कब्जे से)
- 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 01 जोडी हाथ का चूड़ा (सफेद धातु), 01 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु), 01 सिक्का (सफेद धातु), 01 जोड़ी हाय (सफेद धातु) व 4700 रूपये/- (अभियुक्त उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा तेली उपरोक्त के कब्जे से)
- 01 करधन (सफेद धातु), 01 लाकेट छोटा गला हुआ (पीली धातु),03 अंगूठी (सफेद धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातू) (अभियुक्त राजेश सोनी उपरोक्त के कब्जे से )
- 01 इंजन (मोटर पम्पिंग सेट) 01 इंजन EICHERGOLD Z170F DIESEL ENGINE, 01 सिलाई मशीन USHA कम्पनी व रिंच पाना पेचकस (अभियुक्त समीर व उज्जवल साहू उपरोक्त के निशांदेही पर चैमलपुर जंगल से बरामद )
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अनुराग शर्मा, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अमित कुमार सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 चन्दन यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 रामचन्द्र वर्मा, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 अरविन्द सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 प्रदीप, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
