बांदा(उप्र), जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी सभागार, स्टेशन रोड कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में आजाद जी व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले चंद्रशेखर आजाद काकोरी कांड के महानायक के लिए ब्रिटिश हुकूमत जब उनके पीछे पड़ गई तब आजाद झांसी में मास्टर रूद्र नारायण के यहां रुके व…
Month: February 2026
कासगंज:-28फरवरी को होगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
उमरिया:गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले
चंदिया: नगर में दिनांक 24/02/2026 को हाइवे मील के निकट अज्ञात लोगों द्वारा 3 गायों के साथ कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया था चोट इतनी गंभीर थी की दो गाय बहोत बुरी तरह से घायल हैं जिन्हें सूचना मिलने पर गऊ रक्षक एवं बजरंग दल के सदस्यों नें तत्काल ज़िला अस्पताल पशु चिकित्सालय ले जाकर गायों का ईलाज कराया और साथ ही आज दिनांक 26/02/2026 को चंदिया थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी एवं जिन अज्ञात लोगों नें बुरी तरह गायों को घायल किया…
सीकर -कमलादेवी जनसेवा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा में विभिन्न सामाजिक कार्यों की घोषणा की गई
सीकर – कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई | साधारण सभा की बैठक में संस्थान सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समाजहित में साहसिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान, चाइल्ड अवेयरनेस प्रोग्राम सहित समाजहित में कई प्रस्ताव रखे गए |संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस के फगेडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को…
प्रयागराज :शैक्षिक सत्र 2024-25 के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत तिथि विस्तारित होने की दशा में डाटा कारणों सहित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया
प्रयागराज , निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत तिथि विस्तारित होने की दशा में संदेहास्पद डाटा कारणों सहित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया है।अतः जनपद के समस्त विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26.02.2026 तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा रू0 100.00 के स्टाम्प पेपर पर प्रत्यावेदन (अपेक्षित प्रपत्रों सहित) अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में संदेहास्पद डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु अपने अधीनस्थ शिक्षण…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10 वर्षीय गुमशुदा बालक 3 घंटे में सकुशल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कादरीगेट पुलिस टीम ने 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर सूर्य मंदिर के पास निवासी एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के खेलते-खेलते अचानक लापता हो जाने की सूचना थाना कादरीगेट में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता…
अली अब्बास जफर ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, अहान पांडे निभाएंगे लीड रोल
फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अहान पांडे नजर आएंगे, जिनकी पिछली फिल्म सैयारा ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। यह अहान की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में लगभग एक महीने तक चलेगा। सोमवार को अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर…
जयपुर:अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले व लवकुश बोर्ड को पुनः स्थापित करने की मांग उठाई
जयपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड एवं लवकुश बोर्ड को भंग किए जाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए इन्हें पुनः स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma को पत्र लिखकर सामाजिक एवं शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। अपने पत्र में गहलोत ने उल्लेख किया कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार के दौरान राजस्थान में माली, सैनी, कुशवाह, मौर्य, शाक्य,…
फर्रुखाबाद में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना AVYAY की उप-योजना ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना (SAPSrC)’ के तहत संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, बीपीएल कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, निराश्रित तथा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे…
फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का जनपद आगमन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं संग की बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 आज दिन बृहस्पतिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के जनपद आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने उनका स्वागत किया। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अलग कक्ष में बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन के लिए आज एडीआर भवन में लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद श्री जीरज कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा किया गया। बैठक में अध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि लघु आपराधिक प्रकरणों एवं धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर में अवैध खनन पर छापा, 3 वाहन पकड़े गए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.02.2026 को थाना शमसाबाद, थाना अमृतपुर एवं थाना राजेपुर क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 16 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन वाहन — जिनमें दो ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक डम्पर शामिल हैं — अवैध खनन सामग्री के परिवहन एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों…
फर्रुखाबाद:आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त पर बड़ी कार्रवाई, 1.75 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त/नामित सदस्य मुकेश सिंह एवं उनके परिजनों के नाम से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर की गई। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि अभियुक्त द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई। जांच के दौरान लगभग ₹1,75,44,622.29 (एक करोड़ पचहत्तर लाख…
फर्रुखाबाद:100 से अधिक साइबर शिकायतों में वांछित शातिर ठग गिरफ्तार, 65 लाख रुपये की ठगी का खुलासा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस टीम ने देशभर में 100 से अधिक साइबर शिकायतों में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर लगभग 65 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है। यह कार्रवाई आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन) के निर्देशन एवं हरीश चन्दर (पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में दम्पत्ति की संदिग्ध मौत, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके…
फर्रुखाबाद:फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश, एक सप्ताह में अभियान पूरा करने की समयसीमा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हेतु न्याय पंचायत स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में तैनात कर्मियों के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित…
फर्रूखाबाद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, मंत्री जयवीर सिंह ने वितरित किए स्वीकृति पत्र व चाबियां
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/ प्रभारी मंत्री फर्रूखाबाद जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबियां एवं प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विभाग द्वारा चयनित लाभार्थियों को 10 लाख रुपये लागत के कस्टम हायरिंग सेंटर (4 लाख रुपये सब्सिडी सहित) की चाबी प्रदान कर की गई।…
फर्रुखाबाद:अवैध/ओवरलोड परिवहन पर संयुक्त छापेमारी, 3 वाहनों पर कार्रवाई; 1.03 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध एवं ओवरलोड खनन सामग्री के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मदाबाद से मैसेनी मार्ग के मध्य एआरटीओ प्रवर्तन एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 29 वाहनों की सघन जाँच की गई। जांच में तीन वाहन—एक ट्रैक्टर ट्रॉली तथा दो डम्पर—अवैध/ओवरलोड परिवहन करते पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल ऑनलाइन नोटिस जारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी…
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने लंबी छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के…
IND W VS AUS W: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. ब्रिसबेन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 215 रन का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम के द्वारा दिए इस लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर 70 गेंद बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया. भारतीय महिला टीम की कप्तान…
