कासगंज :मुख्य विकाश विरेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति जिला पर्यावरण समिति जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान जनपद में गंगा आरती के आयोजन, गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता, जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में छोटी नदी पुनरोद्धार के लिए चयनित बूढ़ी गंगा नदी की साफ-सफाई के लिए सिंचाई विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसके पश्चात जिला पर्यावरण समिति…

कासगंज :कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के बैठक सभागार में डॉक्टर मोहन झा अपरनिदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बैठक सभागार में डॉ. मोहन झा, अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खसरा-रूबेला (Measles-Rubella) टीकाकरण, नियमित टीकाकरण की प्रगति, जे एस बाई पेमेंट, आशाओं के समस्त मदों में लंबित भुगतान, सीएचओ के टीबीआई/पीबीआई भुगतान तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि आशाओं के समस्त मदों का भुगतान समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा सीएचओ के…

कासगंज : जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन सभागार में संपन्न

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि होली, ईद.उल.फितर को मनाया जाना है। जिले के लोग गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए आपस में मेल-मिलाप प्रेम.सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई शुद्ध पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए…

फर्रुखाबाद:मुकेश राजपूत की मौजूदगी में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 आज रेडिएन्टो हॉस्पिटल में सृजित सेवा संस्थान के सहयोग से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण (आंखों का ऑपरेशन) शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। सांसद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की…

बाँदा : यू जी सी बिल लागू करने के लिए अपना दल (कमेरावादी) ने कसी कमर

बांदा -दिनांक 25/2/2026 दिन बुधवार को यूजीसी एक्टिविटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में जनपद बांदा के अपना दल कमेरा वादी पार्टी के कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय अशोक लॉट बांदा में धरना प्रदर्शन, नारे बाजी किया, और यू जी सी बिल लागू करने के लिए अपनी आवाज बुलंद किया। एवं अशोक लाट से चल कर पूर्व नियोजित कार्य क्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट पंहुच कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।आज के कार्य क्रम अपना दल कमेरा वादी के जिलाध्यक्ष अमरपाल, मण्डल अध्यक्ष यशवंत पटेल, अटल बिहारी समाज…

बांदा- शंकराचार्य मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री को ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों का जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कुंभ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बटुकों का किया गया अपमान- राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जगतगुरुओ ,बटुकों को पकड़ कर खींचना उन्हें मारना सनातन का अपमान- राजेश दीक्षितशंकराचार्य पर पाँस्को एक्ट के तहत लगाया गया फर्जी मुकदमा- राजेश दीgक्षित हिस्ट्रीशीटर की शिकायत पर हुआ जगतगुरु शंकराचार्य पर फर्जी मुकदमा – राजेश दीक्षित रिपोर्ट राजकुमार बांदा

बांदा:आवारा व जंगली पशुओं से फसलों को बचाने में वरदान साबित हो रही है सोलर फेंसिंग योजना

बांदा: 25 फरवरी- आवारा व जंगली पशुओं से फसलों को बचाने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सोलर फेंसिंग योजना एक प्रभावी समाधान बनकर उभर रही है। बांदा जिले में किसान अपने खेतों को सोलर फेंसिंग लगवा रहे हैं। जिससे उनकी फसलें अब आवारा व जंगली पशुओं की पहुंच से दूर हो रही हैं और फसलें सुरक्षित हो रही हैं। कहा जाए तो इस तकनीक के सफल कार्यान्वयन के बाद जिले के किसान अब रात में खेतों की रखवाली की चिंता से मुक्त होकर बेहतर पैदावार की उम्मीद कर…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाओं की परखी स्थिति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहनता से परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस कर्मियों की बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखें जाएं तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए…

लखनऊ में अंगदान की मिसाल: संदीप कुमार ने जाते-जाते 5 लोगों को दी नई जिंदगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 इंसानियत की एक प्रेरक मिसाल राजधानी में देखने को मिली, जहां 42 वर्षीय संदीप कुमार ने दुनिया से विदा लेते समय पांच लोगों को नई जिंदगी दे दी। उनका यह फैसला न सिर्फ उनके परिवार के साहस को दर्शाता है, बल्कि समाज को अंगदान के महत्व का भी संदेश देता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को संदीप कुमार का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (पीजीआई) में भर्ती…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 को एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने विद्यालयों, बाजार क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं…

फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को लेकर प्रदेशभर में रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के आह्वान पर जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर थाना मऊदरवाजा में दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बजरिया चौकी इंचार्ज के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और निलंबन की भी मांग उठाई गई है। ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित कर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के माध्यम से प्रेषित किया गया। संगठन…

फर्रुखाबाद:नवादा सिरौली में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में मजदूरी के रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय उदय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार उदय प्रताप फोन-पे जैसे डिजिटल माध्यम का…

फर्रुखाबाद:04 मार्च तक अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग, किसानों के लिए सुनहरा अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान 04 मार्च 2026 तक (कट-ऑफ डेट) आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा यह बुकिंग Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) तथा Promotion of Agricultural Mechanization for In-Situ Management of Crop Residue (IN-SITU) योजनाओं के अंतर्गत की जा रही है। इन योजनाओं…

फर्रुखाबाद में ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना को मिली मंजूरी, 28 ड्रोन दीदी का होगा चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत सीएलएफ चयन को लेकर जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी 28 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के माध्यम से 28 ड्रोन दीदी एवं उनके ड्रोन सहायकों के चयन को स्वीकृति प्रदान की गई। चयनित ड्रोन दीदी कृषि क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से फसलों पर यूरिया, कीटनाशक एवं अन्य उर्वरकों का छिड़काव करेंगी। इससे…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण, विधायक सुशील शाक्य ने किया लाभार्थियों को सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद के विधानसभा अमृतपुर के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज नवाबगंज क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर एवं कनेक्शन वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के चेहरे पर…

फर्रुखाबाद:भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर फतेहगढ़ में सर्वदलीय बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार सायं 5:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 27 अक्टूबर 2025 से 24 फरवरी 2027 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक फॉर्म-6 के 53,883, फॉर्म-7 के 1,324 तथा फॉर्म-8 के 15,443 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के…

फर्रुखाबाद में ओवरलोड व बकाया कर पर सख्ती: 5 ट्रक सीज, 209 डीएल निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ओवरलोड पर कार्रवाई चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते पाए जाने पर 2 ट्रकों को सीज किया गया और उन पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे सड़कें भी…

फर्रुखाबाद में “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” की समीक्षा बैठक, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इसके तहत उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को नए रोजगार सृजन…

कासगंज: जिला अधिकारी प्रणय सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री देशबोर्ड के अनुसार सीएम आई एस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में तेजी लाकर शीघ्रता से पूरे करें कार्य -जिलाधिकारी कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबन्धक/अधिशासी अभियन्ताओं को अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी नेे कहा कि यदि धनराशि की आवश्यकता है तो आवश्यकता के अनुसार धनराशि हेतु प्रशासकीय विभाग के मुख्यालय से उचित माध्यम से पत्राचार कर धनराशि आवंटन कराने के प्रयास करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

प्रयागराज 24 फरवरी, 2026। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा़ की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में आगामी होली पर्व एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सिविल डिफेंस व जिला अपराध निरोधक समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।…