फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं 05:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि दिनांक 27.10.2025 से 05.02.2026 तक प्राप्त आवेदनों में अब तक फॉर्म-6 के 41,116, फॉर्म-7 के 952 तथा फॉर्म-8 के 12,039 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मैनुअल ऑन इलेक्टोरल…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा के कर्मी, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियां कराई गईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी एवं परेड…

फर्रुखाबाद: चांदपुर में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, राम उत्सव एवं संगठन विस्तार पर बनी रणनीति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 चांदपुर स्थित मन्नत गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, विशेष रूप से राम उत्सव, हिंदू सम्मेलन तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए आगामी गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभाग अध्यक्ष योगेश जी, विभाग संगठन मंत्री रिषभ जी, विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला अध्यक्ष मुकेश जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला कार्याध्यक्ष अनिल जी, जिला…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के सर्किल रेट को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना में अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीनों के सर्किल रेट को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन की बैठक ब्लॉक बढ़पुर के ग्राम पंचायत गुतासी में आयोजित हुई, जिसमें किसानों ने सर्वसम्मति से 14 फरवरी को जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि एक्सप्रेसवे परियोजना में जा रही किसानों की जमीनों का सर्किल रेट हर हाल…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1090, 112, 181 सहित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही साइबर…

फर्रुखाबाद: दलेलनगर में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण रुकने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के दलेलनगर, उमराय नगला, भुड्डिया मौजा नगला खेम रैगाई के ग्रामीणों ने नौसारा मार्ग से प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर तक स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य रुकने पर जिलाधिकारी से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जिला पंचायत से स्वीकृत उक्त सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका था, लेकिन कुछ दबंगों द्वारा आपत्ति कर कार्य को रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग…

फर्रुखाबाद: बोर्ड परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण व नक़ल-विहीन कराने हेतु प्रशासन की समीक्षा बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2026 आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी तथा नक़ल-विहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों की निगरानी, उड़नदस्ता टीमों की सक्रियता तथा परीक्षा अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2026 महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत आज कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। महिला सुरक्षा विशेष दल की टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) सहित अन्य आवश्यक नंबरों की जानकारी दी तथा…

फर्रुखाबाद: बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, 79 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्थाओं के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2026 जनपद में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होने के दृष्टिगत परीक्षाओं को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जनपद के निर्धारित 79 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारी/प्रधानाध्यापक श्री रामलखन सिंह पाल ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने विकासखंड मोहम्मदाबाद का किया निरीक्षण, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकासखंड परिसर में स्थापित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और…

प्रयागराज: जिलाधिकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सम्बंध में की बैठक

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अभियान के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु दिनांक 06.02.2026 को अन्तिम तिथि निर्धारित है, जिसमें मात्र एक दिन ही शेष है। अतः आपसभी प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि आपके द्वारा नियुक्त बीएलए…

कासगंज : 9फरबरी को श्रीमती रेणु गौण द्वारा जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित

कासगंज: मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, दिनांक 09 फरवरी 2026 को समय प्रातः 11 बजे विकास खण्ड कासगंज मंे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/अपरान्ह 02ः30 बजे विकास खण्ड कासगंज में गोदभराई का कार्यक्रम प्रस्तावित है।मा0 सदस्या द्वारा 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंजडुण्डवारा का निरीक्षण/12 बजे महिला बंदी कारागार का निरीक्षण किया जायेगा।जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित…

कासगंज :जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये वाहनों के लिये रूट डाइवर्जन किया जाये। कांवड़ यात्रा के मार्ग की साफ सफाई कराकर इसे ठीक कराना सुनिश्चित करें तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाकर पर्याप्त लाइट एवं ट्रांसफार्मर व जनरेटर व्यवस्था रखी जाये। बैरीकेटिंग एवं पार्किंग…

कासगंज :जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पटियाली तहसील व विकास खण्ड कार्यालय पटियाली, पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। जिलाधिकारी ने लेखाकार फिरोज अहमद का स्थानांतरण पटियाली से कासगंज होने जाने के बाबजूद भी चार्ज नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाही करने के दिये निर्देश। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिलाधिकारी कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पटियाली तहसील व खण्ड विकास कार्यालय पटियाली, पटियाली क्षेत्र…

हिमाचल न्यूज़ : सीएम सुक्खू बोले- स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं में नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठा रही है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1 मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएगी तथा स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि…

ऐसे संभालें अपना संवेदनशील बच्चा

खेलना-कूदना, शरारत करना आदि बच्चों के लिए सामान्य-सी बात है, लेकिन इससे इतर कुछ बच्चे अपनी गुमसुम दुनिया में व्यस्त रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे बच्चों की परवरिश में थोड़ी सतर्कता की जरूरत होती है, बता रही हैं स्वाति शर्मा समझें अपने बच्चे को शीतल की आठ साल की बच्ची उसकी समझ से परे है। शीतल को जितना ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद है, उसकी बच्ची उतना ही लोगों से दूर भागती है। बिटिया के कारण उसने भी लोगों से मिलना कम कर दिया है। वो अपनी बेटी को…

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज डेट कंफर्म, पोस्टर में दिखा वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज

ओटीटी पर ‘मिर्ज़ापुर’ सुपरहिट रही थी और अब ये फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आ रही है. आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आपको बताते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी. ‘मिर्जापुर द मूवी’ थियेटर्स में चार सितंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा स्केल है. मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट अनआउंस करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अब देखिए भौकाल…

जानिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

आज के समय में हर कोई व्यक्ति किसी ना किसी बिमारी को लेकर काफी परेशान रहता है। साथ ही इन बीमारियों के चलते हजारों रुपए खर्च कर देते है लेकिन अगर आप केवल उपाय करे तो आपको कई बीमारियों से बचाव मिल सकता है। बताया जाता है की शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है साथ ही पानी की कमी होने के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियाँ हो सकती है। साथ ही अगर आप सुबह सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिने से आपको कई बीमारियों में…

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह साफ किया जा चुका है कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेगी. इस मुद्दे पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट बुक है और वह मुकाबले के लिए श्रीलंका जा रहे हैं. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने मुकाबले का विरोध किया है, लेकिन…