फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ करू तथा नरेन्द्र उर्फ…
Day: February 1, 2026
फर्रुखाबाद:विकासखंड राजेपुर में सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों का सम्मान समारोह आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 को विकासखंड राजेपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों के सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त पीआरडी जवान रामवीर सिंह, श्रीपाल, शिवशरण, रामचरण एवं ओमवीर को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा सभी सेवानिवृत्त जवानों को कंबल, छाता, सीनरी एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की…
बांदा -संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई
बांदा -दिनांक 1फरवरी 2026को स्थान स्व0 श्री रन्ना प्रसाद वर्मा पूर्व कोटेदार के पास संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर रविदास रामायण का पाठन पठन, 12 घंटे गायन किया गया, और उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई,तत्पश्चात हवन पूजा, और कन्या भोज का आयोजन भी करवाया गया ।इस मौके पर श्री राजकरन वर्मा ग्राम प्रधान मवई बुजुर्ग,श्री सुखलाल बौद्ध पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग, श्री संतोष वर्मा पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग एवं श्री भोला प्रसाद वर्मा पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई…
सीकर:कमूल एक सहारा एनजीओ सड़क सुरक्षा अभियान में जिला स्तर पर सम्मानित
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026 में कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ को सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतू जिला स्तर पर सम्मानित किया गया । सीकर जिला परिषद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह में संस्थान सचिव सुमन नेहरा को एडीएम रतन लाल स्वामी, एएसपी तेजपाल सिंह, डीएसपी संदीप सिंह, डीटीओ ताराचंद बंजारा, सीडीईओ सुरेन्द्र सिंह, एडीपीसी मुकेश जैमन, ट्रैफिक प्रभारी कृष्ण धनकड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । संस्थान को सीकर शहर में जनवरी माह…
फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत का जिला कार्यालय पर जोर दार स्वागत
आज दिनांक 31/01/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत का गर्म जोशी से सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर फूल माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अनुज राजपूत को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और अनुज राजपूत को संगठन में नई पारी और नई ऊर्जा के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि जबसे श्री…
फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा ने जनपद में चर्चा कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा बजट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय संसद में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद भाजपा फर्रुखाबाद द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित माधव मैक्स अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय…
फर्रुखाबाद:हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत जनपद पहुंचे विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी, हुआ भव्य स्वागत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 आज जनपद में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी का आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक बजरंग दल फर्रुखाबाद रोहन मिश्रा जी, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह जी सहित अनेक हिंदूवादी नेता एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने,…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मेला श्री रामनगरिया, पांचाल घाट फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों की जानकारी देना, सुलभ न्याय सुनिश्चित करना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर प्राधिकरण के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने…
फर्रुखाबाद:माघी पूर्णिमा पर रामनगरिया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार को सुबह ढाई बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। शाम पांच बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह 10 बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे। अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र से 300 से अधिक…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता चौपाल आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को, सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें महिला सुरक्षा कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग से संबंधित…
उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर में बेस्ट कोचिंग क्लासेस का किया उद्घाटन
शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जौनपुर के सदर से लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बेस्ट कोचिंग क्लासेस का लाल दरवाजा जौनपुर में किया उद्घाटन । बेस्ट कोचिंग क्लासेस की संचालिका मुस्कान मौर्य छोटे बच्चों से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने में अपने क्षेत्र में बेहतर पहचान रखती हैं। मुस्कान मौर्य अच्छी समाजसेविका के साथ एक अच्छी पत्रकार भी हैं । इस अवसर मंत्री के साथ शहर के…
प्रयागराज:औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग, प्रयागराज द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत संचालित माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को प्रभारी प्रशिक्षण वीके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया गया
प्रयागराज,औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग, प्रयागराज द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत संचालित माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को प्रभारी प्रशिक्षण वीके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया गया। भ्रमण दल द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मोहिद्दीनपुर महंगांव, जनपद कौशांबी का शैक्षणिक भ्रमण किया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित विभिन्न प्रयोगों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि वैज्ञानिक…
प्रयागराज:पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला कन्ट्रोल रूम से जरिये आर0टी0 सेट माघ मेले में तैनात समस्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये-
▪माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखते हुये सेवा/समर्पण भाव से कार्य करें एवं ड्यूटी में किसी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाये।▪सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी को माघ मेला क्षेत्र में बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिस बल की लगातार ब्रीफिंग/अटेंडेंस हेतु निर्देशित किया गया।▪घाटों पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं को घाटों से लगातार मूवमेंट कराने हेतु निर्देशित किया गया।▪ माघ मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, स्नान घाटों, चौराहों/तिराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सतर्क निगरानी…
फर्रुखाबाद:हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गंभीर हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 228/2011 व वाद संख्या 337/2011, धारा 304 व 504 भादंवि के अंतर्गत अभियुक्तगण अनूप कुमार उर्फ अमित कुमार पुत्र पाती राम, रोहितास पुत्र पाती राम, पाती राम पुत्र निरंजन सिंह, निवासीगण…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता थाना नवाबगंज के मुकदमे में अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदंड
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा किए गए सशक्त विवेचन एवं अभियोजन के फलस्वरूप एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार अभियुक्त बद्री पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बबूरा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 442/2007, वाद संख्या 719/2025,…
फर्रुखाबाद:04 फरवरी को फतेहगढ़ में महिला जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से दिनांक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे एक महत्वपूर्ण महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुनीता सैनी, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा की जाएगी। महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण, बाल विवाह सहित विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की जाएगी…
फर्रुखाबाद की 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापना हेतु जीईएम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद के कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना के लिए पुस्तकों के क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई कि संबंधित निविदा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त निविदा दिनांक 24 जनवरी 2026 को जीईएम पोर्टल पर अपलोड की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र फर्म/विक्रेता निर्धारित…
फर्रुखाबाद:यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ, 25 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 18 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत, एआरटीओ-प्रशासन श्री कृष्ण कुमार यादव तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती…
फर्रुखाबाद: माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 माघ पूर्णिमा के अवसर पर ढाई घाट मेला क्षेत्र में होने वाले स्नान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त…
फर्रुखाबाद:विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया का लिया जायज़ा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत विकासखंड शमसाबाद स्थित मतदेय स्थल ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद एवं जूनियर हाईस्कूल शमसाबाद का भ्रमण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर चल रही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर यह पाया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से दावे व आपत्तियां विधिवत रूप से प्राप्त की जा रही हैं। साथ ही…
