बाराबंकी : यशस्वी बाल वैज्ञानिक छात्रा पूजा को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी में पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री जैनेंद्र गुप्ता जी, आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती सुषमा सेंगर जी, आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी बंकी श्री चंद्र शेखर यादव जी,आदरणीय बड़े भाई श्री राहुल शुक्ला जी , बड़े भाई DC MIS श्री पुनीत श्रीवास्तव जी, जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती ऋतु पाठक जी,शिक्षक साथी श्री राजीव श्रीवास्तव जी, श्री सत्य प्रकाश कन्नौजिया जी, श्री अनूप अवस्थी जी, श्री अर्पित श्रीवास्तव…
Month: December 2025
फर्रुखाबाद:महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य धरना स्थल पहुंचे
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर चल रहे धरने के दौरान आकाश लामा एवं सम्यक बोधि अन्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ धरना स्थल पर शांतिपूर्ण रूप से बैठे हुए हैं। इसी क्रम में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य (आयुर्वेदाचार्य, कायमगंज) अपनी धर्मपत्नी सुनीता सिंह शाक्य एवं अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचकर वैद्य के.पी. सिंह शाक्य ने आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया और बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात कर उनकी मांगों व उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाबोधि…
फर्रुखाबाद:“जीवन सागर की तरह है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं” — अमित यादव
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने एक प्रेरणादायी संदेश के माध्यम से जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। अमित यादव ने अपने संदेश में कहा कि “जीवन सागर की तरह है, जिसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर लहर हमें कुछ न कुछ सिखाती है। कभी-कभी डूबना भी जरूरी होता है, ताकि तैरना सीखा जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष और अनुभव ही व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने की राह दिखाते…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने,…
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने पूरी टीम संग दिया इस्तीफा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने आज अपनी पूरी टीम के साथ पत्रकार बंधुओं के समक्ष सामूहिक रूप से इस्तीफा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के भीतर चल रही कुछ गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। सनी गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा गलत कार्यशैली अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर हो रहे हिंदूवादी एवं गौरक्षा से जुड़े कार्यों की वास्तविक…
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक!
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक हेतु श्री सुभाष चंद्रा, निदेशक,भारत सरकार मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग एवं नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित गंगा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के साथ सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग एवं पोषण से संबंधित सूचकांक की समीक्षा की गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी में आधारभूत सुविधाओं और डॉक्टर के साथ-साथ सीएचओ की तैनाती के संबंध में जानकारी ली…
प्रयागराज: माघ मेला–2026: आपातकालीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग
दिनांक 29.12.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम तथा माघ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण व भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया- ▪ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि माघ मेला-2026 के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन योजनाओं का त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक होती है इसलिये आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम समय में निकासी क्षमता को…
योगी सरकार का अवैध नशे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अवैध नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। इसी क्रम में सीएम योगी ने एफएसडीए को कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं एनडीपीएस श्रेणी की औषधियों के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय, वितरण, अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस पर तीन महीने पहले अभियान शुरू किया गया था। विभाग ने कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध डायवर्जन को लेकर देश का सबसे बड़ा क्रैक डाउन शुरू…
अब न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल! क्या है वजह जानें
यशस्वी जायसवाल ने भारत के आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था. बावजूद इसके वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जिसके लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़ा था. उन्होंने 121 गेंदों में 116 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के और 12 चौके लगाए…
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे?
लगातार दो मैच खेलने के बाद विराट कोहली को भले ही सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे मुकाबले में आराम दिया गया हो, लेकिन वह चौथे मैच में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ही खेला जाएगा.
टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट का खुलासा, टीनेएज में लड़की के साथ था रिलेशनशिप!
टाइटैनिक से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस केट विन्सलेट ने हाल ही में अपने पहले इंटिमेट एक्सपीरियंस को शेयर किया. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सेम सेक्स के साथ भी इंटिमेट एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि अपने टीनएज के आखिरी सालों में “जिज्ञासु” थीं और वह 1994 की फिल्म ‘हेवनली क्रिएचर्स’ में अपने किरदार से खुद को जोड़ पाईं, जो दो टीनएज लड़कियों के बीच सब कुछ खत्म कर देने वाले और जुनूनी रिश्ते के बारे में थी, जो कि फीमेल फर्स्ट यूके’ की रिपोर्ट में बताया…
अखिलेश यादव का कैसा ब्राह्मण प्रेम? 85 SDM में से 56 यादव, ओपी राजभर ने सपा पर बोला हमला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। राजभर ने कहा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल में ब्राह्मणों के लिए कुछ नहीं किए। दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को बलिया में थे। वह सुभासपा के प्रदेश महासचिव कौशल राय के घर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने करनई गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजनीतिक विपक्ष दलों पर खुलकर सियासी हमला बोला। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल…
खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन शादी कर रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना?
लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही थीं. बीते दिनों खबरें आईं कि साउथ सिनेमा के इस स्टार कपल ने अक्टूबर में सीक्रेट तौर सगाई कर ली है और अगले साल शादी करने वाले हैं. अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो इन दोनों कलाकारों के फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर सकता है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तारीख का भी…
फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी की 4 बैटरियों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 333/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की गई 04 अदद बैटरियों के साथ 01 अभियुक्त अंकुर पुत्र रामरतन यादव निवासी थाना जसरथपुर, जनपद एटा (हाल पता ग्राम हरदुआ, थाना नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद) को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार…
फर्रूखाबाद में कंबल वितरण शिविर, 400 जरूरतमंदों को मिली राहत
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर प्रशासन द्वारा कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भीषण शीतलहर को देखते हुए आयोजित इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से लगभग 400 वृद्धजनों, महिलाओं तथा निराश्रित/असहाय व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद…
फर्रुखाबाद में IGRS शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निस्तारण आख्या के साथ आवश्यक साक्ष्य अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता से संपर्क, स्थलीय निरीक्षण तथा शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में दो पड़ोसियों के बयान सहित आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए।…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज मेला श्री रामनगरिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। यह प्रदर्शनी दिनांक 03 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास प्रदर्शनी में जो भी विभाग अपना स्टॉल लगाएगा, वह बिना पूर्व अनुमति के स्टॉल खाली नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मेले के साथ ही 03 जनवरी…
फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, बजरंग ब्रिक फील्ड से JCB जब्त
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी कायमगंज के साथ संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पिलखना, तहसील कायमगंज में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बजरंग ब्रिक फील्ड, पिलखना द्वारा बिना वैध अनुमति के खनन कर ईंट भट्ठे का संचालन किए जाने की पुष्टि हुई। संयुक्त जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़कर थाना मेरापुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। प्रशासन द्वारा बताया गया कि खनन की विस्तृत पैमाइश पृथक से कराई…
फर्रुखाबाद:गंगा किनारे रसायन-मुक्त औषधीय खेती और शहद उत्पादन को बढ़ावा, कृषकों से आवेदन आमंत्रित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 निदेशालय उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य आयुष मिशन के अंतर्गत गंगा नदी के दोनों किनारों (05 किमी परिधि) में औषधीय पौधों की रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी), जल शक्ति मंत्रालय के अनुमोदनार्थ लगभग 60 से 70 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली एक परियोजना प्रस्तावित की गई है। परियोजना के अंतर्गत तुलसी, अश्वगंधा, शतावरी, ब्राह्मी, एलोवेरा, नीम, सहजन, कालमेघ, आंवला, पीपली, सर्पगंधा, गिलोय सहित…
फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार…
