बीएसए की अध्यक्षता में हुई मासिक शिक्षक संकुल बैठक सिढ़पुरा (कासगंज)मंगलवार को विकास खंड सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सरावल पर मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार ने बीएसए का स्वागत किया। बैठक में नोडल संकुल शिक्षक ब्रजेश कुमार द्वारा प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान एजेंडा अनुसार शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।…
Day: December 23, 2025
फर्रुखाबाद;जनता महादलित संघ (JMS) में संगठनात्मक विस्तार, रवि वाल्मीकि बने अवध दक्षिण, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 जनता महादलित संघ (JMS) ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रवि वाल्मीकि को अवध दक्षिण, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई। रवि वाल्मीकि की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उन्हें सामाजिक न्याय, दलित-वंचित समाज के अधिकारों तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए जाना जाता है। संगठन को…
कासगंज:जिला अधिकारी की अध्यक्षता में डी लआर सी और डी सी सी जिला सहकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी द्वारा बैंकों को रोज़गारपरक योजनाओं में लम्बित ऋण आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर वितरित करने के निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा डीएलआरसी व जिला सलाहकार समिति डीसीसी की बैठक आयोजित।बैठक में बैंकों के स्तर पर सितम्बर तिमाही तक किये गये व नवम्बर तिमाही में किये गये कार्यों की एवं बैंकों तथा शासन प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। ऋण जमानुपात तथा वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत अर्जित प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से वर्तमान तिमाही के…
फर्रुखाबाद:किसान सम्मान दिवस पर 57 प्रगतिशील कृषक सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज “किसान सम्मान दिवस” का भव्य आयोजन द रायल जे.जे.आर पैलेस, फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर, महामंत्री श्री डी.एस. राठौर, परियोजना निदेशक श्री कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी…
फर्रुखाबाद:प्रशासन गाँव की ओर: सुशासन सप्ताह के तहत जिले में जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के तहत आज जनपद स्तर पर एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त आईएएस श्री मानवेन्द्र सिंह रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं शिक्षा विद डॉ. विनोद कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला श्री रामनगरिया की तैयारियों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 आगामी मेला श्री रामनगरिया की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मेला श्री रामनगरिया स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं चिकित्सा सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार…
फर्रुखाबाद: डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम से जुड़े केमिस्टों ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से जनपद में संचालित ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को एक स्थानीय होटल में दवा व्यापारियों एवं केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम की सफलता में केमिस्टों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वाले लोगों को डायरिया के लक्षण, उससे बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी…
फर्रुखाबाद में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, मंडल अध्यक्षों की टीम रही विजेता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के मध्य एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में मंडल अध्यक्षों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पदाधिकारियों की टीम को तीन विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का…
फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामिया लुटेरे गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट के 5,32,888 रुपये नगद, एक अवैध पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश…
फर्रुखाबाद कोतवाली में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098…
फर्रुखाबाद में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विहिप–बजरंग दल का जोरदार विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया तथा मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वक्ताओं ने कहा कि…
लखनऊ:किसान दिवस पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, चौधरी चरण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में किसान दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभाग कर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के अंतर्गत किसान बंधुओं को ट्रैक्टरों का वितरण किया गया। इसके…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में हादसे में युवक की मौत: रस-बिस्कुट सप्लाई का करता था काम, बीच रास्ते में रिक्शा पलटने से हादसा
फर्रुखाबाद : कायमगंज के कंपिल रुदायन मार्ग पर मंगलवार को एक ई-रिक्शा पलटनी से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा गांव मणिकपुर के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान बजरिया रामलाल निवासी दीपचंद के 27 वर्षीय पुत्र सोनू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनू ई-रिक्शा चालक था और रस व बिस्कुट की सप्लाई का…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
प्रयागराज 22 दिसम्बर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ…
फर्रुखाबाद: मेला श्रीरामनगरिया समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, सदस्यता शुल्क बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 मेला श्रीरामनगरिया समिति फतेहगढ़, जिला की कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/कलेक्टर फर्रुखाबाद ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, कोषाधिकारी सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेला श्रीरामनगरिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इनमें मेला समिति के सामान्य एवं आजीवन सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया, मेला श्रीरामनगरिया की आधिकारिक वेबसाइट…
फर्रुखाबाद:बैंक ऑफ़ इंडिया RSETI फर्रुखाबाद में पापड़, अचार व मसाला निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), फर्रुखाबाद में आयोजित “बेसिक्स ऑफ़ पापड़, पिकल एवं मसाला पाउडर मेकिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया, हरदोई अंचल श्री किरण पाठक जी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वी.डी. वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक श्री…
फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के दो मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा चोरी की…
फर्रुखाबाद: पुलिस पर गंभीर आरोप, कड़ाके की ठंड में किसान यूनियन का देर रात थाना शमशाबाद घेराव
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 जनपद के थाना शमशाबाद में पुलिस की कथित कार्यशैली को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। कड़ाके की सर्दी के बीच भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने देर रात थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला थाने में तैनात दो दरोगाओं पर मारपीट, अभद्र भाषा और सुविधा शुल्क मांगने जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। भारतीय किसान यूनियन का आरोप है कि यूनियन के ग्राम अध्यक्ष के साथ थाना शमशाबाद में तैनात दरोगा मिथलेश यादव ने मारपीट की। इतना ही नहीं,…
फर्रुखाबाद में किसान सम्मान दिवस का आयोजन आज, जे.जे.आर. पैलेस फतेहगढ़ में होगा कार्यक्रम
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 मा0 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जे.जे.आर. पैलेस, फतेहगढ़ में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम किसानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके योगदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न विकासखंडों से आए उन प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने गेहूं, धान, आलू, तिलहन, दलहन एवं अन्य प्रमुख फसलों में सर्वाधिक उत्पादन कर जिले का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह…
फर्रुखाबाद:अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, थाना कादरीगेट पुलिस की कार्रवाई
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 22 दिसंबर 2025 को की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा यह सफलता हासिल की गई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज…
