कासगंज :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की

कासगंज : अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए ने की कार्यवाही- बीएसए ने किया कासगंज ब्लॉक के विद्यालय का निरीक्षणकासगंज।सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रातः 10.30 बजे विकास खंड कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला खंगार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। रसोइया द्वारा विद्यालय खोले जाने पर शनिवार को विद्यालय बंद रहने की जानकारी हुई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर खुला तेल एवं मसाले एक्सपायर डेट के पाए गए। विद्यालय की छत पर लकड़ियां एकत्रित तथा प्रांगण में साफ सफाई भी नहीं…

फर्रुखाबाद:शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में जारी शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फतेहगढ़ चौराहा, रैन बसेरा फतेहगढ़, राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। रैन बसेरा एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते हुए मिले तथा जरूरतमंदों के लिए ठहरने, गर्माहट एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की…

फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद धरना प्रदर्शन स्थगित, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 थाना शमसाबाद पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया गया। धरना प्रदर्शन से संबंधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय कुमार को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना प्रदर्शन को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन…

फर्रुखाबाद:जेएस ग्रुप में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, परिजात सांस्कृतिक उत्सव में बही काव्य-रस की त्रिवेणी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 को श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में वार्षिक परिजात सांस्कृतिक उत्सव के अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे प्रख्यात कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि विशाल समर्पित एवं जे०एस० ग्रुप के चेयरमेन डॉ० शैलेन्द्र सिंह, कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ० सुनीता यादव, प्राचार्य मंजूनाथा एन०एस०, डॉ० सुरेन्द्र कुमार विश्वाल, डॉ० वन्दना पटेल एवं…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कमालगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों, महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें महिला हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद: अत्यधिक ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में 22 व 23 दिसंबर को सभी विद्यालय बंद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के साथ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अनुमति के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालयों (आईसीएसई बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड) में नर्सरी से कक्षा 12 तक दिनांक 22 दिसंबर 2025 एवं 23 दिसंबर 2025 को अवकाश…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर समेत दो अभियुक्त अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त जिला बदर घोषित था। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। घटना का विवरण दिनांक 20 दिसंबर 2025 को…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लूट कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.84 लाख नगद व मोबाइल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट के एक गंभीर मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹1,84,500/- रुपये नगद, 01 मोबाइल फोन, 01 ड्राइविंग लाइसेंस एवं 01 पर्स बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में…

ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा प्रयागराज के निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

प्रयागराज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21.12.2025 (रविवार) को ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, उ०प्र० जनपद शाखा प्रयागराज के निर्वाचन शैलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नवत पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गयाः-क०सं० नाम व पदनाम संगठन में चयनित पद1 विनोद कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य संरक्षक2 राजेश प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी संरक्षक3 कमलाकान्त सोनकर, वरिष्ठ सहायक अध्यक्ष4 वकील अहमद रिजवी, प्रधान सहायक सलाहकार5 प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक मंत्री6 विश्व रंजन, वरिष्ठ सहायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष7 विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष8 राजेश…

प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-715/25 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि पासी पुत्र लालबहादुर निवासी वार्ड नं0-04 नगर पंचायत हण्डिया थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-21.12.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नलकूप कालोनी के पास से मुकदमा उपरोक्त में खड़े…

नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर को मिलता है ये लाभ

आयुर्वेद के अनुसार नीम की पत्तियां एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल व एंटी एलर्जी होती हैं. ये हमें प्रदूषण के साथ अन्य कीटनाशक बीमारियों से भी बचाती हैं. जानते हैं कैसे : त्वचा रोगों में : खुजली, घमोरियां, एग्जीमा, सोराइसिस व कुष्ठ आदि स्कीन संबंधी रोगों में नीम की पत्तियों का लेप बनाकर लगाने से फायदा होता है. डायबिटीज में : मरीज को प्रातः काल खाली पेट 6-7 नीम की पत्तियां और 8-10 निंबोली खानी चाहिए इससे शुगर लेवल कम होता है. पेट के लिए : गैस, अल्सर और पेट की अन्य समस्याओं…

यूपी सीएम योगी की लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक का रेट ऑफ इंटरेस्ट लगभग साढ़े 11 फीसदी है। किसानों को इसका काफी ब्याज देना होता है। सरकार इसे कम करने की दिशा…

जम्मू कश्मीर: ‘उमर खालिद ने कोई गलत बात नहीं बोली थी’, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का बयान हुआ वायरल

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर उमर खालिद को जमानत न मिलने का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि उमर खालिद ने तो कोई गलत बात नहीं कही थी, उसने तो तहजीब का कोई दायरा नहीं तोड़ा था लेकिन आज पांच साल से उसे बेल नहीं मिल रही है. बड़ी मुश्किल से बहन की शादी में उसे जाने दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”हमलोगों का यूथ के साथ बातचीत ही नहीं कि वो क्या सोचते हैं, क्या करते हैं. उनके जेहन में…

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, तीसरा एशेज टेस्ट हारकर इंग्लैंड का हाल बुरा

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन एडिलेड में इंग्लैंड के आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट झटककर उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। साथ ही, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। दूसरी ओर, इंग्लैंड…

पाकिस्तान ने जीता अंडर 19 एशिया कप, भारत को फाइनल में 191 रन से हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हरा दिया और एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबला 191 रन से अपने नाम कर लिया। यह पाकिस्तान का दूसरा अंडर 19 एशिया कप का खिताब है। इससे पहले 2012 में वे भारत के साथ जॉइंट विनर्स थे। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे न…

सीखें, फूलदानों को भी सजाना

इंसान के जीवन में फूलों को हमेशा से ही सौंदर्य का प्रतीक माना जाता रहा है और हर एक व्यक्ति की यह तमन्ना रहती है कि वह अपने संपूर्ण घर में अधिक से अधिक फूल लगाए और उसकी सुगंध एवं सुंदरता से पूरा वातावरण शोभनीय हो उठे किंतु बाजार में फूलों की कीमत अधिक होने तथा उत्पादन कम होने के कारणवश लोगों की अभिलाषा मन में ही दबी रह जाती है। इसीलिए जब फूलदानों में लगाए जाने वाले फूल प्रतिदिन बदलना संभव नहीं हो सके और फूल बाजार में महंगे…

उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी एक्टिंग? अभिनेत्री ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 1977 की फिल्म ‘कर्म’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग डेब्यू किया था। 1991 में, उन्होंने ‘नरसिम्हा’ से लीड रोल में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘कौन’, ‘भूत’ और ‘पिंजर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, वह कई वर्षों से स्क्रीन से दूर हैं, जिससे दर्शकों को लगता है कि उन्होंने शायद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। फिल्म से दूरी बनाने की अफवाहों पर उर्मिला ने अपनी बात रखी है। फिल्मों से दूरी बनाने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्मिला मातोंडकर…

भारत में हुई फ्लॉप, पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही है ये फिल्म,

21 दिसंबर 2025 को पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर एक भारतीय फिल्म ने जगह बनाई है. यह तेलुगु फिल्म भारत में हिंदी सहित कई भाषाओं में अवेलेबल है और सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में आई थी. नेटफ्लिक्स की ऑफीशियल जानकारी के मुताबिक ‘द गर्लफ्रेंड’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्म है. इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना हैं, जबकि दीक्षित शेट्टी और अनु इमैनुएल…

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेंगे आयुर्वेद के ये नुस्खे

आज के दौर की लाइफ स्टाइल में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां आम हो गयी हैं. पहले के समय में ये बीमारियां चालीस-पचास की उम्र होने के आस-पास ही हुआ करती थीं लेकिन आज कल तो युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो आज के समय में पूरे विश्व में लगभग 350 मिलियन लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं. अगर देखा जाये तो बहुत से केस में डायबिटीज होना जहां जेनेटिक माना जाता है. तो वहीं अब इस बीमारी की…