फर्रुखाबाद:जहानगंज थाना निरीक्षण, डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र  कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात एवं शस्त्रागार का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। डीआईजी श्री हरीश चन्दर ने अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस प्रणाली के अद्यतन संचालन, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा हवालात की सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर अभियान के तहत कार्य कर रहे सुपरवाइजर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार में एसआईआर अभियान के तहत कार्य कर रहे सुपरवाइजर्स का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर अभियान के तहत कराये जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मतदाता सूची की लॉजिकल डिस्क्रिप्नेंसी(विसंगति) को दूर करने, मतदाताओं की मैपिंग तथा बीएलओ द्वारा चिह्नित एएसडी मतदाता जिन बूथों पर अधिक है अथवा बहुत कम है, ऐसे बूथों का पुनः सत्यापन कराये जाने, जिससे मतदाता रोल की…

एक्टिंग नहीं होती मुझसे’,’जब रोता हूं, आप लोग हंसते हो’,सलमान खान बोले- नहीं हूं मैं अच्छा एक्टर

सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान की मौजूदगी हमेशा की तरह एंटरटेनिंग थी. बॉलीवुड सुपरस्टार ने फैंस को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने कहा कि वह खुद को एक महान एक्टर नहीं मानते. फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान सलमान खान ने अपने तीन दशकों से ज़्यादा के करियर के बारे में भी बात की. अपनी शोहरत, विरासत या हिट फिल्मों पर रोशनी डालने के बजाय, उन्होंने इवेंट में एक मज़ेदार खुलासा करके फैंस को हैरान कर दिया. यह कहते हुए…

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हुए अक्षर पटेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह लखनऊ में टीम के साथ हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अक्षर की जगह चयन समिति ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।

धुरंधर’ देख रहमान डकैत की फैन हुईं स्मृति ईरानी, कहा- दे दो ऑस्कर

फिल्म ‘धुरंधर’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के खूब तारीफ हो रही है, मगर अक्षय खन्ना ने महफिल लूट ली है। हाल ही में स्मृति ईरानी ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने…

लियोनल मेसी को मिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ‘गोट इंडिया टूर’ के आखिरी चरण में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, जहां आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें भारत और यूएसए के बीच मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले की टिकट भेंट की। मेसी के साथ दिग्गज फुटबॉलर रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी मौजूद थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान मेसी को एक फ्रेम किया हुआ क्रिकेट बैट और टीम इंडिया…

योगी सरकार कराएगी पिंक जॉब फेयर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार महिला अभ्यर्थियों और छात्राओं को रोजगार के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से एक बार फिर पिंक जॉब फेयर आयोजित कराने जा रही है। इसी कड़ी में अब झांसी में 16 दिसंबर को पिंक जॉब फेयर का आयोजन होगा। इस पिंक जॉब फेयर का आयोजन राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के परिसर में किया जाएगा, जिसमें कई कंपनियां छात्राओं का साक्षात्कार कर उनका चयन करेंगी। झांसी में पिछले वर्ष भी पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया गया था।…

लोकसभा में पेश किए गए परमाणु ऊर्जा से जुड़े बिल

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने संबंधी विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया, जिस पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जताई। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025’ सदन में पेश किया, जिस पर विपक्षी सदस्यों ने शोरगुल किया। विधेयक का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 को निरस्त करना है।