कासगंज: जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के उद्देश्य से हर माह के प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिससे आम जनता को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 03 जनवरी 2026 को तहसील कासगंज, 17 जनवरी को तहसील सहावर, 07 फरवरी को तहसील पटियाली,…
Day: December 10, 2025
कासगंज: विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण आयुक्त/रॉल प्रेक्षक महोदया, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ की अध्यक्ष्यता में होगा बैठक का आयोजन
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण आयुक्त/रॉल प्रेक्षक महोदया, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ की अध्यक्ष्यता में बैठक आयोजित। कासगंज: अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अन्तर्गत आयुक्त/रोल प्रेक्षक, अलीगढ मण्डल अलीगढ़ द्वारा जनपद कासगंज में प्रथम भ्रमण के दौरान माननीय संसद सदस्य, माननीय…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को महिला थाना द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा विशेष दल की टीम ने उपस्थित बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे तुरंत…
फर्रुखाबाद:17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पेंशनर दिवस के आयोजन का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। पेंशनर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की लंबित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका…
फर्रुखाबाद:प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कमालगंज में मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, कमालगंज पहुँचकर प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथ पर की जा रही प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने एवं मतदाता विवरणों के सही सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद स्थित ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मानवाधिकारों, संवैधानिक अधिकारों एवं विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर को संबोधित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से समाज में व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक,…
फर्रूखाबाद: दिव्यांग बच्चों को मिले सहारे के साधन, 112 विद्यार्थियों को वितरित हुए उपस्कर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को, कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रूखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 112 दिव्यांग बच्चों…
फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग, 12 वाहन सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 05 ओवरहाइट ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा 03 ओवरलोड ट्रकों को भी सीज करते हुए उन पर कुल 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने बिना…
फर्रुखाबाद में पुलिस–बदमाश मुठभेड़: ट्रांसफार्मर तेल चोरी गिरोह का सदस्य घायल, बड़ी मात्रा में तेल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 दिसंबर 2025 जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम की बीती रात थाना क्षेत्र के नहरिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, रात में वाहन सवार कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश घबरा गए और पुलिस टीम पर…
लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश
सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव सुधार तभी संभव है, जब चुनाव निष्पक्ष होंगे। चुनाव सुधार के लिए चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए। चुनाव आयोग की नियुक्ति निष्पक्ष और पारदर्शी हो। आयोग की नियुक्ति की जो व्यवस्था पहले थी, भाजपा सरकार ने उसे बदल दिया। विपक्ष को लगना चाहिए कि नियुक्ति में उसकी भी भूमिका है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। ईवीएम से…
बंगाल फतह के लिए भाजपा की सीट-वार रणनीति बनाना शुरू
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पिछले छह वर्षों के चुनावी प्रदर्शन के आधार पर अपनी सीट-वार रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा नेतृत्व यह सपना भी नहीं देख रहा है कि वह राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे पाएगी। अनौपचारिक बातचीत में बंगाल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता यह स्वीकार करते हैं कि मुस्लिम बहुल कम से कम 50 विधानसभा सीटों पर अधिकांश बूथों पर पार्टी के एजेंट बिठाना भी संभव नहीं होगा। भाजपा लक्ष्य 148 को लेकर आगे बढ़…
सलमान खान ने साइन किया 10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, क्या है
बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वे सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने इम्प्रेसिव रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्मों के साथ-साथ अब वे अपने रियल एस्टेट साम्राज्य को आगे बढ़ाने के एक नया कदम बढ़ा दिया है. खबर है कि उनकी कंपनी ‘सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (SKV)’ ने तेलंगाना सरकार के साथ हाथ मिलाया है. MoU साइन के तहत सलमान खान ने 10 हजार करोड़ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की योजना का ऐलान किया. रिपोर्ट्स…
मुश्किल समय में ईशा देओल का साथ दे रहे हैं एक्स हसबैंड भरत
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है. परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई धर्मेंद्र को याद कर रहा है. एक्टर 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को ये दुनिया छोड़कर चले गए थे. एक्टर 8 दिसंबर को अपनां 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी गई थी. जिसमें परिवार के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अब दिल्ली में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा- अहाना ने…
जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात यानी 9 दिसंबर, 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी टीम को 176 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम महज 74…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप?
कटक में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच में शुभमन गिल की वापसी पर सभी की निगाहें टिकी थीं. गर्दन की चोट की वजह से लगभग एक महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद गिल मैदान पर लौटे थे. हालांकि उनकी वापसी उम्मीदों के उलट रही. गिल केवल दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की. टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद गिल टीम से दूर रहे थे. वापसी…
प्रयागराज: मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना से लाभान्वित कृषकों की सिंचन क्षमता में हुई वृद्धि
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के किसानों के हित में अनेकों योजनाएं संचालित करते हुए उन्हें लाभान्वित किया है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों, राजकीय नलकूपों, बाँध-बन्धियों के माध्यम से सुविधायें दी गई हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए प्रदेश सरकार अनुदान भी देती है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना किसानों को सिंचाई के लिए उथले, मध्यम और गहरे नलकूप बनाने के लिए प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सकें…
प्रयागराज में संचालित निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के निकासी का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, किन्तु कुछ-एक शीतगृहों में अभी भी भण्डारित आलू अवशेष है।
प्रयागराज,जनपद प्रयागराज में संचालित निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के निकासी का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, किन्तु कुछ-एक शीतगृहों में अभी भी भण्डारित आलू अवशेष है। वर्तमान में जनपद के निजी शीतगृहों में आलू भण्डारण अवधि 15 फरवरी से 30 नवम्बर तक निर्धारित है जिससे कि किसानों को शीतगृहों से भण्डारित आलू की निकासी हेतु पर्याप्त अवसर मिल सके। उ0प्र0 कोल्ड अधिनियम-1976 में यह व्यवस्था निर्धारित है कि किरायादाता/कृषक कोल्ड स्टोरेज में स्टोर किये गये माल को रसीद में उसके लिये विनिर्दिष्ट दिनांक से, पन्द्रह दिन की अवधि…
फर्रुखाबाद:महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देकर पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा विश्वास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज थाना कमालगंज पुलिस महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा विशेष दल ने 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। टीम…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा एवं एंटी-रोमियो स्क्वाड की समीक्षा बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना/कोतवाली क्षेत्रों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क व एंटी-रोमियो स्क्वाड टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फील्ड स्तर पर सक्रियता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर एवं काउंसलिंग रजिस्टरों की गहन जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम के लिए लगाए जाने वाले पंडाल की अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से अनिवार्य रूप से एनओसी प्राप्त की जाए।…
