आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में आज 10वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्नातक समारोह प्रातः 11:00 बजे से आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा० श्री रवीन्द्र सिंह, एस०डी०एम० सदर एंव उनकी पत्नी डा० खुशबू सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ ने समारोह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। एंव शाम 05:00 बजे से संस्था वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा० जिलाधिकारी महोदय श्री आशुतोष द्विवेदी एंव उनकी पत्नी मा० डा० वंदना…
Day: December 6, 2025
फ़र्रुखाबाद: लूट कांड का सफल अनावरण, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 बाइक व मोबाइल बरामद
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस, कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 02 मोटरसाइकिलें एवं 01 मोबाइल बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 354/2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत की गई विवेचना के क्रम में की गई। घटना का विवरण पुलिस…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज एवं नगर पालिका कायमगंज का दौरा कर विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं शुद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः…
फर्रुखाबाद: बजरंग दल ने शौर्य के साथ निकाली भव्य शौर्य यात्रा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा निकाली गई यह शौर्य यात्रा पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में लगभग 200 से 250 कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। शौर्य यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। “जय श्रीराम—अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी” जैसे गगनभेदी…
फर्रुखाबाद में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 41 शिकायतें प्राप्त
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतें प्राप्त की गईं और उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 05, विकास विभाग की 02, विद्युत विभाग की 03 तथा अन्य विभागों की 06 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण…
फर्रुखाबाद: डॉ.भीमराव अंबेडकर को किया गया नमन, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ जेएनवी तिराहे रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर के योगदान को नमन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अमरदीप…
फर्रुखाबाद में सांसद खेल महोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित, 7 से 26 दिसंबर तक होंगे प्रतियोगिताएं
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 को फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के संबंध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा एवं पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल उपस्थित रहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद श्री मुकेश राजपूत ने बताया कि जनपद स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बालक-बालिका, महिला-पुरुष, दिव्यांगजन एवं सीनियर सिटीजन सहित सभी वर्गों…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड खनन सामग्री ढोते दो ट्रक पकड़े गए, एक सीज, एक का चालान
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत एवं खनन अधिकारी श्री संजय प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से राजेपुर एवं रामगंगा क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ-प्रवर्तन शाहजहांपुर श्री सर्वेश कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन…
बहराइच: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पी एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, कड़ी मेहनत, शिक्षा और दृढ़…
कासगंज:शैक्षणिक भ्रमण पर मथुरा जाकर छात्र छात्राएं हुए प्रफुल्लित
कासगंज।विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। शुक्रवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, प्रबंध तंत्र के उपाध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, प्रबंधक आशुतोष भारद्वाज और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक तरुण पांडे और गौरव सिंह के निर्देशन में बच्चों ने कोकिला वन, नंदगांव, राधा रानी मंदिर, महल, कीर्ति मंदिर, मानसी गंगा, छटीकरा, चारधाम मंदिर, वैष्णो माता मंदिर, चंद्रोदय मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर आदि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान…
कासगंज:डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं शौर्य दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी
पटियाली नगर के श्री जगदीश स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटियाली में डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्माण दिवस एवं शौर्य दिवस की उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यराम शर्मा सहखंड कार्यवाह, मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य शिशु/विद्या मंदिर पटियाली ने एक साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य वक्ता ने बताया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण 6 दिसंबर, 1956 को हुआ। वे आज भी दलितों पिछड़ों और वंचितों के…
कासगंज: स्नातक या शिक्षक मतदाता बनने हेतु करें आवेदन।
आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य मतदाता सूची का दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशन कर दिया है। जिसका अवलोकन संबंधित तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिलाधिकारी की बेबसाइट पर भी किया जा सकता है। अतः ऐसे अर्ह मतदाता जो आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु छुट गये हैं वह दिनांक 02 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2026 तक स्नातक शिक्षक निर्धारित प्रारूप क्रमशः 18 (स्नातक हेतु) एवं 19 (शिक्षक हेतु) पर…
कासगंज: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने,…
फर्रुखाबाद: सुरक्षा सुदृढ़ करने को पुलिस का फ्लैग मार्च, नागरिकों में बढ़ा भरोसा।
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना कमालगंज पुलिस ने शनिवार को पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना, शांति-सद्भाव का संदेश देना तथा किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन से शांति एवं सहयोग…
कासगंज: जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में।
कासगंज: जिला युवा कल्याण, एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। युवा उत्सव के आयोजन में डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिग, लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शिनी) विधा में दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को प्रातः 09ः00 से द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज निकट नदरई गेट कासगंज में किया जा रहा है। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की आयु की गणना 1 सितम्बर 2025…
कासगंज:ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दिया प्रशिक्षण
कासगंज: विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाना और उन्हें सरकारी योजनाओं पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बनाना है।विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान…
कासगंज:श्री गणेश इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
कासगंज।श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप गुप्ता एमडी फिजिशियन एवं डॉ महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों का उक्त रक्तचाप, सांस फूलना, ऑक्सीजन लेवल, हृदय की धड़कन, हेपेटाइटिस बी, शुगर आदि अन्य बीमारियों का परीक्षण किया। वहीं डॉ महेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का…
फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़।
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा, थाना कादरीगेट पुलिस टीम, पुलिस बल तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना तथा आम जनता में शांति और सद्भाव का संदेश देना रहा। पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें सहयोग…
फर्रुखाबाद: नामकरण समारोह में हर्ष फायरिंग से 20 वर्षीय युवक की मौत, एएसपी ने किया स्थल निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम उमराय नगला में नामकरण समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। समारोह में गोली लगने से 20 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैसे हुआ हादसा? ग्राम उमराय नगला के विजय यादव के पुत्र का नामकरण समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में गांव के प्रधान अपनी डबल बैरल लाइसेंसी…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: जहानगंज क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, सीओ अजय वर्मा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ में लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने थाना जहानगंज क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय वर्मा ने महिलाओं को आवश्यक सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी—1098 – बाल संरक्षण हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 112 – आपातकालीन…
