रायबरेली: राहुल गांधी के आदेशानुसार मतदाताओं को SIR की दी जानकारी

रायबरेली: राहुल गांधी का संदेश लेकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोंन ब्लॉक के रायपुर महेवा ग्राम सभा पहुंची किरन देवी ( दिशा )रायबरेली की सदस्य व अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने चौपाल लगाकर sir फार्म भरने के सम्बन्ध में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए sir फार्म भरने की अपील की किरन देवी ने मतदाताओं से कहा कि एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है इसलिए हर मतदाताओं को SIR फार्म भरना बहुत जरूरी है और blo से हस्ताक्षर करवाकर एक फॉर्म अपने पास रखने…

रायबरेली में ओवरलोड ट्रकों की अवैध वसूली का भंडाफोड़

रायबरेली पुलिस ने ओवरलोड ट्रक माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली के खेल का खुलासा किया है। डीह थाना पुलिस ने एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ के दो ड्राइवरों सुशील कुमार और नौशाद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि ये दोनों ड्राइवर अपने अधिकारियों की लोकेशन को दलालों के साथ साझा करते थे, ताकि ओवरलोड ट्रक चेकिंग से बच सकें। बदले में दलाल प्रति ट्रक 5500 रुपये की अवैध वसूली करते थे। यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने…

फर्रुखाबाद:जिला जेल चौराहा: महिला थाना टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को दिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला थाना फर्रुखाबाद की टीम द्वारा आज जिला जेल चौराहे पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और उनसे मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या सहायता की आवश्यकता होने पर ये हेल्पलाइन नंबर तुरंत मदद प्रदान करते हैं। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं— 1076 –…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ सम्पन्न, परिवारजनों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी नवाबगंज के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ कार्यक्रम श्रद्धा व शांति के माहौल में सम्पन्न हुआ। अनित्य पाठ का आयोजन बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए। डॉ. कांशीराम कुशवाहा के बेटे ने आजीवन नशा न करने का संकल्प लिया, जबकि उनके…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल ने थाना कम्पिल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17/11/2025 को महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1098, 112, 181 आदि — के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।…

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल कायमगंज द्वारा थाना मेरापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में चिन्हित एच0एस0, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बीट प्रणाली को…

फर्रुखाबाद में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का भव्य स्वागत, ROSY पब्लिक स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह में हुए शामिल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 आज हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला के जनपद आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आगमन पर राज्यपाल महोदय का अभिनंदन किया एवं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल महोदय के दौरे को देखते हुए जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। औपचारिक स्वागत के उपरांत पुलिस लाइन में माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 नगर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना कादरीगेट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस., सक्रिय अपराधियों एवं टॉप 10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्ती से बीट प्रणाली का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के भौतिक सत्यापन,…

प्रयागराज‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नए प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण, मूल्यांकन के सम्बंध में आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार 27 नवम्बर

प्रयागराज‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नए प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण, मूल्यांकन के सम्बंध में आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार 27 नवम्बर को जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा ने बताया है कि ‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के संचालन के सम्बंध में निर्देश प्राप्त हुए है। ‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नये प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण तथा मूल्यांकन हेतु लाभार्थिंयों का चयन जिलास्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति के द्वारा किया जाना है, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के…

प्रयागराज:04 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 17.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 04 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम डिहिया, विरहा व पथरताल में चकमार्ग, ग्राम महुली में रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के…

प्रयागराज :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर कोराष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त परा विधिक स्वयं सेवक के साथ की गई बैठक*

दिनांक 17.11.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार समस्त परा विधिक स्वयं सेवक के साथ दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई ।समस्त परा विधिक स्वयंसेवकों को आम जनमानस को जागरूक करने हेतु पोस्टर व पैंफलेट देकर डोर टू डोर प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया समस्त तहसील ,ग्राम न्यायालय, थाना ,ब्लॉक में तैनात परा विधिक स्वयं सेवक को ज्यादा…

फर्रुखाबाद: जनसुनवाई में पहुँचे दिव्यांगों की समस्याएँ सुनने स्वयं बाहर आए अपर पुलिस अधीक्षक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 जनसुनवाई के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याएँ सुनने के लिए स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में कई दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एएसपी फतेहगढ़ तुरंत बाहर आए और प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।…

फर्रुखाबाद:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा’ का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक पदयात्रा सरदार पटेल पार्क से प्रारम्भ होकर स्वराज कुटीर (बस स्टैंड के पास) तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। माल्यार्पण एवं हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद फर्रुखाबाद श्री मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा द्वारा सरदार पटेल…

फर्रूखाबाद: मेला रामनगरिया में गैर-सनातनी को दुकान आवंटन रोकने की मांग, विहिप–बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति भीष्मनगर, फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी फतेहगढ़ को एक ज्ञापन सौंपकर मेला श्री रामनगरिया में किसी भी गैर-सनातनी व्यक्ति को दुकान आवंटित न किए जाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मेला रामनगरिया हिन्दू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ देशभर से साधु-सन्त, भक्त एवं गृहस्थ दम्पत्ति माँ सरस्वती के सान्निध्य में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हेतु आते हैं। अतः मेले की पवित्रता और सांस्कृतिक वातावरण को बनाए…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अमृतपुर द्वारा थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने की विभिन्न शाखाओं में कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस. (History Sheeters), सक्रिय अपराधियों, तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने…

फर्रुखाबाद:रोज़ी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 आज रोज़ी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में विद्यालय की 25वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री सत्यमोहन पांडेय द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की…

चमकदार त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करे ये फ्रूट फेस पैक

अक्सर त्वचा में जब नमी की कमी होती है तो उसमें रूखापन आने लगता है जिससे खुजली, सफेद धब्बे आदि जैसी समस्यायें पैदा होने लगती हैं . यदि आपको भी इस तरह की परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है तो त्वचा को हेल्‍दी रखने के लिये हम लाये हैं कुछ फलों के फेस पैक जो आप आसानी से बना सकते हैं और अपनी रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं.लेकिन एक महत्वपूर्ण बात याद रखें, ये फ्रूट पैक बनाने के लिए हमेशा ताजे फलों का इस्तेमाल करें.खीरे में पानी…

बालकनी में पौधे लगाते समय बरते ये सावधानियां

हर किसी की यही ख्वाइश होती है की उसके घर में छोटी सी बालकनी हो जिसमे अपने मनपसन्द पौधो लगाये।लेकिन अक्सर ही पाया गया है की आपकी हरी भरी बालकनी अचानक से सुख जाती है। ऐसा होने की सिर्फ एक ही वजह है कि पौधो को लगाते समय कोई न कोई गलती हुई है जिसकी वजह से आपकी बालकनी सुख गई है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालकनी को फिर हर भरा रखना चाहते है तो बस जरूरत है थोड़े से ख्याल रखने की। आज हम आपको बालकनी को…

जुबीन गर्ग की मां थीं पहली गुरु, पढ़ाई छोड़ सुरों का बिखेरा ऐसा जादू कि बन गए संगीत के बादशाह

संगीत की दुनिया में कई ऐसे कलाकार आते हैं, जिनकी आवाज लोगों के दिलों में हमेशा बस जाती है. जुबीन गर्ग भी उन्हीं में से एक थे. उनकी गायकी ने बॉलीवुड, असमिया, बंगाली, उड़िया, तमिल और कई अन्य भाषाओं के संगीत को नई पहचान दी. जुबीन गर्ग का नाम सुनते ही एक खास रिदम और दिल को छू जाने वाली आवाज कानों में गूंजने लगती है. जुबीन गर्ग का नाम प्रसिद्ध संगीतकार जुबिन मेहता के नाम पर रखा गया था. यह नाम उनके माता-पिता की उस चाहत को दर्शाता था…

बिहार में डिप्टी CM बनेंगे चिराग पासवान ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2205 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है और महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है. इस बार बिहार में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) को भी अभूतपूर्व सफलता हाथ लगी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी बिहार में चौथी सबसे बड़ी और एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसने चिराग की लोकप्रियता को बिहार में बहुत ऊपर पहुंचा दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार सरकार में इस बार चिराग पासवान कौन सी भूमिका में रहने वाले हैं.…