उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 13.09.2025 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा किया जाएगा। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Day: September 12, 2025
प्रयागराज: सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 सितम्बर को जिला पंचायत सभागार में
निर्वाचक नामावलियों से सम्बन्धित विधिक प्राविधानों, बी०एल०ओ०ऐप, ईआरओ नेट/आई०टी० की विविध गतिविधियों, उनके दायित्व एवं कर्तव्य आदि विषयों पर दिनांक 15 सितम्बर, 2025 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में नियत समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण उपरान्त आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा…
जौनपुर :सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न,राकेशकान्त पाण्डेय अध्यक्ष एव अरविन्द पटेल बने महासचिव
जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय जिलाध्यक्ष एवं अरविन्द पटेल जिला महासचिव निर्वाचित किये गये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, डा. बृजेश यदुवंशी,…
रजनीकांत की ‘कुली’ से लेकर ‘सैयारा’ तक, ओटीटी पर धमाका करने आईं कई फिल्में-सीरीज
सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास साबित होने जा रहा है। रोमांस से भरे ड्रामे, हाई-ऑक्टेन एक्शन और हल्की-फुल्की कॉमेडी, हर तरह का कंटेंट आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर हाजिर होगा। आइए जानते हैं इस वीकेंड किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर क्या कुछ देखने को मिलेगा। –निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ 11 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नागार्जुन और आमिर खान नजर आ रहे हैं। कहानी एक बोर्डिंग हाउस मालिक देव…
बॉलीवुड में सबसे लंबा एक्टर कौन? अमिताभ बच्चन भी हुए पीछे
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपनी हाइट को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं. यूं तो अमिताभ बच्चन सबसे लम्बे एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पोजिशन पर है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक एक्टर ऐसा भी है जिसने बिग बी को अपने हाइट से टक्कर दी है. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपने पर्सनैलिटी और फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं. हर कोई उनके फिटनेस का दीवाना है और उनके चार्म पर अपना दिल हार बैठता है.अक्षय कुमार की…
एशिया कप 2025 में तीन मैचों के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल
एशिया कप के 17वें संस्करण में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. गुरुवार को ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 143 रन बनाए. नजाकत खान ने पारी में सर्वाधिक 42 रन बनाए, बाबर हयात ने 14 रनों की पारी में मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा. अब बाबर विराट कोहली के बाद एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 59 रनों की मैच…
क्या सच में 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहन एशिया कप में खेलने गए हैं हार्दिक पांड्या?
एशिया कप में हार्दिक पांड्या अपने हेयरस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत महंगी घड़ी के लिए भी चर्चा में आ गए हैं. ट्रेनिंग सेशन से ली गई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इन तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह के कमेन्ट किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल जरूर आया होगा कि क्या हार्दिक वाकई में 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहनकर खेल रहे हैं. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या की कलाई पर जो घड़ी बंधी है, वो रिचर्ड मिल…
मिट्टी से भी भर सकता है गहरा जख्म, जानिए कौन-सी है वो मिट्टी
भारत के आयुर्वेद ग्रंथों में लिखा है कि यदि आपको चोट लग जाए और आपके पास कोई घाव को भरने की दवा न हो तो आप अगर घाव पर मिट्टी या कीचड़ का लेप लगा लें तो घाव के बैक्टीरिया काफी कम हो जाते हैं. और आपका खून भी रुक सकता है. हालहि में अमेरिका की एक क्लीनिक में रिसर्च किया गया और पाया गया की कम आयरन वाली मिट्टी बैक्टीरिया की कुछ किस्मों को खत्म कर सकती है. लेकिन सभी प्रकार की मिट्टी का इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता…
मूंग का हलवा कैसे बनाए
4 लोग के लिए समय 40मिनट सामग्री – 100 ग्राम पीली मूंग कि दाल एक छोटा गिलाश दूध छोटा चम्मच इलायची पाउडर आधा कप घी एक गिलाश चीनी तीन बड़ा चम्मच कटे बादाम चुटकी भर केसर बनाने की विधि – मूंग की दाल को तीन घंटे के लिए पानी में भिगों दें। तीन घंटे के बाद मे पानी निकाल कर दाल को मिक्सी में पीस लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गर्म दूध और केसर डालकर, इसे एक तरफ रख दें। अब एक नॉन स्टिक कढ़ाही लें और उसमें घी को…
बालों को झड़ने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
आजकल ज्यादातर लड़के और लड़कियां बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं. बालों के झड़ने का कारण आपके खान-पान में कमी भी हो सकती है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि शैंपू तेल या हेयर क्रीम का अधिक इस्तेमाल करने की वजह से बाल झड़ने लगते हैं, पर कई बार खानपान में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है. इसलिए अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. हेल्दी डाइट की मदद से आप बालों के झड़ने की…
