फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम टीम व आरटीसी प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की जटिलताओं और उनसे निपटने के आधुनिक तरीकों की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान साइट्रेन पोर्टल, साइबर जागरूकता तथा तकनीकी पहलुओं पर विशेष फोकस किया गया। प्रशिक्षकों ने रिक्रूट्स को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग, हैकिंग समेत अन्य…
Day: September 12, 2025
फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त अभिनव तोमर को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/324(2) बी.एन.एस. से संबंधित मामले में नामजद व वांछित अभियुक्त अभिनव तोमर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त नाम: अभिनव तोमर पुत्र रामकिशोर पता: निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना कोतवाली फतेहगढ़,…
फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध कार की चेकिंग करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त नाम: मनीष गुप्ता पुत्र रजनेश गुप्ता, निवासी: ठाकुर जी मंदिर, कचहरी टोला,…
फर्रुखाबाद: धम्मालोंको बुद्ध विहार ट्रस्ट अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य अस्वस्थ, लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 संकिसा स्थित धम्मालोंको बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य के अचानक अस्वस्थ हो जाने से शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक क्षेत्र में चिंता की लहर दौड़ गई। उन्हें दोपहर बाद कायमगंज स्थित आवास से परिजनों ने कार द्वारा तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उनकी एमआरआई जांच कराई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने खून के नमूने लेकर विभिन्न जांचें कीं। देर शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सकी।…
फर्रुखाबाद:निर्वाचन नामावलियों पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी कायमगंज एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अतुल कुमार द्वारा जनपद के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों से संबंधित विविध प्रावधानों, बीएलओ एप, ईआरओ नेट/आईटी की गतिविधियों, तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा। एसडीएम ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन कार्यों…
फर्रुखाबाद:विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश @2047 : नवाबगंज में आयोजित गोष्ठी में दिए गए अहम सुझाव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 कल्याण मण्डपम, नवाबगंज में आज “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047” विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने हेतु अपने रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की, जिनमें आईएएस राजीव कुमार, आईपीएस आर.के.एस. राठौर, प्रो. डॉ. विनोद तिवारी, मुख्य अभियंता अजय गंगवार, विधायक डॉ. सुरभि गंगवार, ब्लाक प्रमुखों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा समय सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया…
कैथल विशेष अदालत का सख्त कदम : गवाही से बार-बार गैरहाज़िर रहने पर SHO को सलाखों में बंद किया
हरियाणा :(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 गुरुवार को कैथल की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल ने गवाही के लिए बार-बार अनुपस्थित रहने पर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक घंटे के लिए कोर्ट परिसर के बक्शीखाना (सलाखों) में बंद करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्तमान में सिरसा के बड़ाबूढ़ा थाने में SHO पद पर तैनात हैं। यह मामला वर्ष 2021 में सीवन थाना क्षेत्र में हुई…
रिश्वतखोरी में बड़ा खुलासा: मुजफ्फरनगर के जानसठ SDM जयेंद्र सिंह निलंबित
मुजफ्फरनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था की साख को झटका देने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के उपजिलाधिकारी (SDM) एवं PCS अधिकारी जयेंद्र सिंह को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक IAS एम. देवराज ने आदेश जारी किए, जिसके अनुसार उन्हें निलंबन के साथ ही राजस्व परिषद में अटैच किया गया है। आरोप: करोड़ों की सरकारी भूमि निजी संस्था को दी जांच रिपोर्ट के अनुसार SDM जयेंद्र…
नई दिल्ली सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति: राष्ट्रपति ने दिलाई गोपनीयता की शपथ।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और समाजसेवी श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, न्यायपालिका के उच्च पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर तमिलनाडु से आने…
नई दिल्ली:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग: सांसद चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि महर्षि वाल्मीकि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनका प्रकाश पर्व विश्वभर में बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। सांसद चन्द्रशेखर ने पत्र में उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में पहले महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मी तथा रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित…
फर्रुखाबाद:त्यौहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कराया वैपन हैंडलिंग व बलवा ड्रिल अभ्यास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आगामी त्यौहारों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को वैपन हैंडलिंग एवं बलवा ड्रिल का विशेष अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौजूद पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क व सक्षम रहने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था…
कायमगंज: मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला GENIUS अवार्ड, सी.पी. गेस्ट हाउस में हुआ भव्य सम्मान समारोह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 दैनिक जागरण द्वारा आयोजित GENIUS अवार्ड सेरेमनी का आयोजन सी.पी. गेस्ट हाउस, कायमगंज में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को सराहा गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मेधावी प्रतिभाओं को मिला सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को GENIUS अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों का कहना था कि इस तरह के सम्मान समारोह से युवाओं में पढ़ाई और उपलब्धियों के प्रति…
शाहजहाँपुर: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी मां की बेरहमी से हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा
शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 प्रेम प्रसंग के रास्ते में आ रही मां को मौत के घाट उतारने वाले पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और उसकी प्रेमिका को अदालत ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। दो साल पुराने इस सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, कोर्ट नंबर-1 ने फैसला सुनाते हुए अभियुक्त राकेश कुमार (सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी) और उसकी प्रेमिका पुष्पा (मृतका की बेटी) को दोषी करार दिया। मामला: मां बनी थी प्रेम प्रसंग में बाधा 28 जुलाई 2023 को सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित…
वाराणसी एयरपोर्ट पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आज वाराणसी एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ आयोजित साझा कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े और सुचारु इंतज़ाम किए गए थे। यूपी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक सुरक्षा चाक-चौबंद रखी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने…
नोएडा:सलारपुर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई ठप, भू-माफियाओं के सामने बेबस दिखी नोएडा अथॉरिटी
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 सलारपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण को गिराने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम और भारी पुलिस बल की कार्रवाई एक बार फिर आज रुक गई। भू-माफियाओं के दबाव और प्रभाव के चलते प्राधिकरण की टीम बेबस नजर आई, वहीं दूसरी ओर भू-माफिया लगातार तेजी से निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध निर्माण नोएडा अथॉरिटी के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत का नतीजा है। बताया जा रहा है कि जीएम, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, इंजीनियर, सर्किल…
मायावती के एक्टिव होते ही अखिलेश यादव के PDA पर खतरा?
बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में रविवार (7 सितंबर) को राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने संगठन के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही बसपा के प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट मायावती के सामने रखी. बसपा सुप्रीमो की इस बैठक के बाद से…
सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की प्रधानमंत्री! संसद के रास्ते एंट्री की तैयारी
नेपाल में सरकार विरोधी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अभी तक देश में अंतरिम नेता का चुनाव नहीं हो पाया है। हालांकि, अब लग रहा है कि इस राजनीतिक संकट का जल्द समाधान निकल सकता है। शीर्ष सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। संकटकाल में देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभालने के जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें…
सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत था। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार…
