जम्मू:वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 रियासी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 3 बजे अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग 12 किलोमीटर लंबा है और भूस्खलन…

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी सिकंदर घायलावस्था में गिरफ्तार, साथी फरार

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी सिकंदर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गोली लगने से घायल हुए अपराधी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज पुलिस विशेष अभियान के तहत बीती रात ग्राम नरसिंहपुर की नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी…

कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को फर्जी नंबर प्लेट सहित किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट UP 74 T 8825 अंकित थी। ई-चालान ऐप पर चेसिस और इंजन नंबर की जांच…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जनता को…

लखनऊ:यूपी पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों का त्वरित निस्तारण व ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा पर जोर

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जो शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि शिकायतों को अनदेखा करने पर जिम्मेदार कर्मचारियों…

‘बागी 4’ के लुक से छाया हरनाज का जादू ?

पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, जो भारत को 2021 में गौरवान्वित कर चुकी थीं, अब अपनी बॉलीवुड शुरुआत फिल्म को तैयार हैं. ‘बागी 4′ में वो बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ दिखने वाली हैं.बागी 4’ हरनाज को देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा खुश लोग उनकी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैं. हाल ही में फिल्म का गाना “बहली सोहनी” रिलीज किया गया है. इस गाने में हरनाज ने एक नए ग्लैमरस अवतार में उनकी अदाएं सबका दिल जीत रही है. इस वीडियो में उनका स्टाइल,…

Asia Cup 2025 को लेकर पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया जीत का दावेदार

भारत और श्रीलंका में होने वाले अगले साल के टी20 विश्व कप से पहले एशिया कप 2025 को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है. इस बार आठ टीमों के बीच खेला जाने वाला यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट पूरी तरह टी20 प्रारूप में होगा. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम “सर्वश्रेष्ठ टीम” है और खिताब बरकरार रखने की प्रबल दावेदार है. भारत के पास जीत का दम सोनी…

फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस की तत्परता : 24 घंटे के अंदर अपहर्ता/पीड़िता सकुशल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 थाना जहानगंज पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए अपहरण से संबंधित मुकदमे में मात्र 24 घंटे के अंदर अपहर्ता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है। मामला थाना जहानगंज क्षेत्र का है, जहां दिनांक 26.08.2025 को वादी की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या-140/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देशन…

रायबरेली: मौर्य संगठन व समाज के सैकड़ो लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

रायबरेली । खुलेआम मौर्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी व सिर काटने की धमकी देना अब आरोपी आशीष तिवारी को भारी पड़ता दिख रहा है। सलोन थाना क्षेत्र के पूरे जोधी गांव निवासी आशीष तिवारी का यह वीडियो सामने आते ही रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में आक्रोश फैल गया। वीडियो में आरोपी तिवारी न केवल समाज को अपमानित करता नजर आ रहा है, बल्कि खुलेआम धमकी देकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर जिलेभर के मौर्य समाज में…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक का विशेष चेकिंग अभियान, कई अभियुक्त गिरफ्तार – अवैध तमंचा व शराब बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद पुलिस ने 25/26 अगस्त 2025 की रात्रि को अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान होटल/ढाबा, एटीएम/बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप, बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान की प्रमुख उपलब्धियां कुल 365…

फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित 04 बाल अपचारियों को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित 04 बाल अपचारियों को चोरी किए गए सामान व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना राजेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 109/2025 धारा 305(A)/331(3) BNS से संबंधित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 276/2025 धारा 64 बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त समरपाल पुत्र रामचरन निवासी ग्राम श्रृंगीरामपुर सरैया थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर…

फर्रुखाबाद:आदर्श थाना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने संभाली कमान, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद कानपुर देहात से तबादले पर आए उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बीती रात आदर्श थाना मऊदरवाजा में आमद दर्ज कराई। आमद के बाद आज दोपहर उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति से सम्मानपूर्वक और प्यार से बात करें ताकि वह संतुष्ट महसूस करे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और अपराधियों के साथ-साथ वांछित अभियुक्तों की…

फर्रुखाबाद में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज नगर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का प्रेरणादायी संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि – “जिस प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में समर्पण सेवा समिति का सराहनीय कार्य, प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए समर्पण सेवा समिति, कायमगंज द्वारा ढाई घाट शमशाबाद स्थित नारायण आश्रम के बाहर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव, कायमगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह भोजन वितरण कार्य निरंतर संचालित है। समिति का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे और सभी को सम्मानपूर्वक भोजन मिल सके। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिथिलेश…

लखनऊ:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस व गोदावरी अधिवक्ता चैंबर्स का किया लोकार्पण।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ बार एसोसिएशन, कैसरबाग परिसर में अधिवक्ता समुदाय को एक साथ दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य हित में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा समर्पित की और साथ ही नवनिर्मित हॉल एवं 58 चैंबर्स (गोदावरी अधिवक्ता चैंबर्स) का लोकार्पण भी किया। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं हेतु निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिवक्ता बंधुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि—”अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण अंग…

लखनऊ:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केजीएमयू को मिली 30 स्ट्रेचर, चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों की सुविधा हेतु चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त 30 स्ट्रेचर को अस्पताल प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और ऐसे कार्य समाज को…

लखनऊ:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को दी शुभकामनाएँ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार माननीय बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए समर्थन और शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि “जब न्याय प्रतिष्ठित होता है तो न्याय होता है।” उन्होंने श्री रेड्डी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनकी जीत के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि बी. सुदर्शन रेड्डी का अनुभव और न्यायप्रिय छवि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने…

लखनऊ में रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ, सीएम योगी ने युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन रोजगार’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, प्रमुख सचिव/अध्यक्ष UPBOCW एम. के. शन्मुगा सुंदरम (IAS), विशेष सचिव कुणाल सिल्कू (IAS) एवं महानिदेशक/सचिव UPBOCW बोर्ड पूजा यादव (IAS) भी मौजूद रहे। युवाओं को मिला रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न…

फर्रुखाबाद:अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मुन्ना गुप्ता बने कार्यकारी जिला अध्यक्ष, हिंदुत्व को मजबूत करने का लिया संकल्प।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने जिले में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए व्यापारी नेता आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद कोई आसान दायित्व नहीं है, बल्कि हिंदुत्व की विचारधारा और उसकी रक्षा के लिए संघर्ष करने हेतु सौंपा गया है। मुन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष उमेश आनंद जी महाराज एवं…