फर्रुखाबाद:जनपद में उर्वरक आपूर्ति पर सख्ती, 7 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, एक निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जनपद में इस सप्ताह किसानों के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके और सुपर फॉस्फेट की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को किसी भी स्तर पर उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ उर्वरक आपूर्ति और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। इस सप्ताह की उपलब्धता यूरिया: 14,675 बोरी सुपर फॉस्फेट: 16,000 बोरी एनपीके: 28,120 बोरी डीएपी: 33,080 बोरी इसके अतिरिक्त…

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस ने देशी तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी वर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कम्पिल पुलिस टीम ने अभियान के दौरान अभियुक्त महेश चन्द्र पुत्र अमीर सिंह निवासी नगला खाड़े, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस…

फर्रुखाबाद:आईटीआई में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला, 98 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आज रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ जिसमें 04 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 150 रिक्तियों के सापेक्ष 138 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनका कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 98 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें से 08 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप के लिए तथा 90 अभ्यर्थी जॉब ट्रेनी के रूप में चयनित हुए। मेले के सफल आयोजन में नोडल…

एटा:सीएम योगी ने जनपद में श्री सीमेंट प्लांट का किया उद्घाटन, हजारों को मिलेगा रोजगार।

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद एटा में श्री सीमेंट के अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस श्री सीमेंट प्लांट के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे…

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को नमन

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिन्दू गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। यह कार्यक्रम जनपद अलीगढ़ में बड़े ही श्रद्धाभाव और गौरव के साथ संपन्न हुआ। ★कल्याण सिंह: विरासत और संकल्प का प्रतीक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धेय कल्याण सिंह को भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन में एक अद्वितीय व्यक्तित्व…

फर्रुखाबाद:डॉ.राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.अशोक प्रियदर्शी हटाए गए।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जिले के डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें स्थानांतरित कर जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर कार्यरत डॉ.जगमोहन शर्मा को लोहिया पुरुष चिकित्सालय, फर्रुखाबाद का नया सीएमएस नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली के स्वदेश कुमार बने राजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस विभाग में फेरबदल के क्रम में फतेहगढ़ थाने के अपराध निरीक्षक स्वदेश कुमार को राजेपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया। स्थानांतरण के बाद फतेहगढ़ थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने स्वदेश कुमार और दीवान राजकुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि स्वदेश कुमार…

नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति पद हेतु बी. सुदर्शन रेड्डी का नामांकन, विपक्ष एकजुट दिखा।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 इंडिया एलायंस ने उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में अपने उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को आधिकारिक तौर पर मैदान में उतार दिया है। रेड्डी ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाख़िल किया। इस मौके पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के सांसद मौजूद रहे। नामांकन के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने दावा किया कि यह चुनाव सिर्फ़ औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की सच्ची ताक़त को दिखाने का अवसर है। इंडिया एलायंस…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। वर्चुअल जनसुनवाई में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को एसपी आरती सिंह ने विस्तार से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन…

कमूल एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु संपूर्ण भारत में पौधे लगाओ ई प्रमाण पत्र पाओ पहल की शुरूआतयुवा सोशल मीडिया पर पेड़ ना लगाए – डॉ फगेड़िया

सीकर: कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट, सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक अभिनव पहल की शुरूआत की गई है । इस अभियान का पोस्टर विमोचन मंगलवार को संस्थान परिसर में किया गया । इसके अंतर्गत भारत का जो भी व्यक्ति अपने आप पास पौधा लगाएगा उसे संस्थान द्वारा ई प्रमाण पत्र दिया जाएगा । इस अभियान में ई प्रमाण पत्र के लिए लगाएं गए पौधे के साथ सेल्फी लेकर नाम, पता लिखकर कमूल संस्थान की ई मेल kamulngoskr@gmail.com पर मेल करना है । प्रकृति बचाने का…

2900 करोड़ का मालिक है रवीना टंडन का पहला हीरो, अब तक घूम रहा कुंवारा ?

हिंदी सिनेमा में एक खास पहचान रखने वाली रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस साल 1991 में की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो 90 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुईं. रवीना अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं. वहीं उनके बड़े पर्दे पर पहले हीरो भी अब तक फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं. रवीना टंडन के पहले हीरो के बारे में कई दिलचस्प किस्से हैं. उन्होंने…

गजब का कारनामा! 2 गेंद में ली हैट्रिक, ये खिलाड़ी फिर भी नहीं खेल सका इंटरनेशनल मैच

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां रिकॉर्ड रोज बनते और टूटते है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जो आसानी से नहीं टूटते हैं. एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में हम आज बात करेंगे. जिसमें आईपीएल के अंदर एक अनोखा कारनामा हुआ है, जहां एक गेंदबाज ने 2 गेंद में हैट्रिक ली है. आईपीएल ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में भी यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है. प्रवीण तंबे के नाम अनोखा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जो बड़े मंच पर कभी नहीं खेल सका. प्रवीण तांबे…

हरदोई में पाली थाने पर फरियादियों से मित्र-बत व्यवहार नहीं दलालों के भय से स्वयं नही जाते फरियादी

जनपद हरदोई में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की अपने ईमानदारी और स्वच्छ व तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर होने की चर्चा पूरे जनपद में है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर अपने अधिकारियों पर कार्रवाई भी करते रहते हैं लेकिन जनपद के पाली थाना पर दलालों के सक्रिय होने के कारण फरियादी स्वयं थाने पर जाने से डरते हैं ऐसा ही एक मामला 18 अगस्त को देखने को मिला एक व्यक्ति अपनी पत्नी की दवाई लेने शाहजहांपुर गया था वापस घर आते समय पाली थाना के दादौरा…

फर्रुखाबाद: एडीजी के निर्देश पर 26 दारोगा, 25 सिपाही-दीवान कार्यमुक्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की प्रक्रिया के तहत जनपद से 26 दारोगाओं, 25 सिपाहियों और दीवान को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बुधवार को एसपी आरती सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के निर्देश पर सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके स्थानांतरण जनपदों के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया। ★इन थाना व चौकी प्रभारी हुए कार्यमुक्त जानकारी के अनुसार, कादरीगेट थानाध्यक्ष निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद का तबादला प्रयागराज किया गया है। वहीं, कायमगंज कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक राजेश कुमार…

नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान संसद भवन में एनडीए सांसदों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनका अनुभव और सरल स्वभाव उपराष्ट्रपति पद को और अधिक गरिमा प्रदान…

दिल्ली में लागू होगा Single Window System, कैबिनेट ने लॉन्च किया ‘दिल्ली मित्र’ एप

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 दिल्ली सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राजधानी में Single Window System लागू किया जाएगा। इस प्रणाली के तहत दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट—सभी एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे। आज हुई कैबिनेट बैठक में इस व्यवस्था को मज़बूती देने के लिए ‘दिल्ली मित्र’ एप लॉन्च करने का निर्णय लिया गया। इस एप के माध्यम से अब दिल्लीवासी केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी से रजिस्ट्रेशन…

नई दिल्ली:थप्पड़ राजनीति एक ही घटना पर बदले बयान, बदल गया नैरेटिव

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़)) 20 अगस्त 2025 भारतीय राजनीति में नेताओं पर हमले कोई नई बात नहीं है। कभी किसी रैली में, तो कभी रोड शो के दौरान नेता जनता के गुस्से या असामाजिक तत्वों की हरकत का शिकार हो जाते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि एक ही घटना (थप्पड़ लगने) पर अलग-अलग राजनीतिक दलों का नैरेटिव पूरी तरह बदल जाता है। केजरीवाल को थप्पड़ और बीजेपी का बयान कुछ साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मारा…

नई दिल्ली:राजनीति में अपराधीकरण पर सख्ती: केंद्र सरकार ला रही बड़ा कानून, मंत्री पद जाएगा तुरंत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़)) 20 अगस्त 2025 राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन अहम बिल पेश करने वाली है, जिनमें सबसे चर्चित होगा 130वां संविधान संशोधन बिल। इस बिल के जरिये सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि अब गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सत्ता और मंत्री पद का सुख नहीं मिलेगा। क्या है 130वें संविधान संशोधन बिल का प्रावधान? इस बिल में प्रस्ताव रखा गया है कि यदि…

फर्रुखाबाद:पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू,19 अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मतदाता नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक यह विशेष अभियान जिलेभर में चलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन सभी नए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जो 01 जनवरी 2025 तक…

शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित जलालाबाद का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार को जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं…