(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 हथियापुर चौकी क्षेत्र में कथित पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले युवक दिलीप राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। दिलीप की मौत फांसी लगाने से हुई बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप राजपूत ने आत्महत्या से पूर्व अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के कहने पर पुलिस ने…
Month: July 2025
फर्रुखाबाद:बैंक में अधेड़ के झोले से शातिर युवती ने एक लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद हुई आरोपी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 जनपद के कायमगंज नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शातिर युवती ने अधेड़ व्यक्ति के झोले में धारदार हथियार से कट मारकर उसमें रखे एक लाख रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गई। यह वारदात बैंक के अंदर दिनदहाड़े अंजाम दी गई, जिसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कटरा रहमत खां निवासी अंसार खां पुत्र मदार खां दिनांक 14 जुलाई को करीब सुबह 11 बजे बैंक…
एटा:स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की पहल सत्यपाल सिंह ने किया शस्त्र समर्पण, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,15 जुलाई 2025 जिले में शस्त्र नियंत्रण को लेकर चल रही स्वेच्छिक निरस्तीकरण अभियान के अंतर्गत आज एक सराहनीय कदम उठाते हुए श्री सत्यपाल सिंह ने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया तथा अपनी बंदूक भी जिला सरकारी मालखाने में जमा करा दी। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन द्वारा सत्यपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में शांति और सौहार्द के वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे प्रयासों की सराहना की और…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था का किया निरीक्षण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 15 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में चल रहे जेटीसी/आरटीसी (Joint Training Course/Recruit Training Course) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित लाइब्रेरी तथा स्मार्ट क्लास का गहन अवलोकन किया और वहाँ की सुविधाओं की समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षणरत आरक्षियों की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित…
फर्रुखाबाद:विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई में भव्य आयोजन, युवाओं को मिला मंच और सम्मान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा, कौशल और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री मुकेश राजपूत उपस्थित रहे, जबकि विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष…
उमरिया: श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई चंदिया की बैठक हुई संपन्न
श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष राघव अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष सलभ भदोरिया दद्दा जी के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को 3 महीने पहले मुरैना अधिवेशन मे किये गए वादे को पूरा करने के लिए अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पोस्ट कार्ड मे लिखित रूप से उनके निवास स्थान पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजा गया इस बैठक के दौरान अजय शुक्ला वंशरुप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राघव अग्रवाल अनिल अग्रवाल, कंचन साहू,अशोक मिश्रा, अजय…
लखनऊ:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राज्य विश्वविद्यालयों की प्रगति समीक्षा, गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद की वेबसाइट और लोगो का किया लोकार्पण।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के तीन नवस्थापित राज्य विश्वविद्यालयों — मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर, मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, मीरजापुर, और गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद — की शैक्षणिक गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसरों के बुनियादी ढांचे, फैकल्टी की नियुक्ति, पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तथा शोध व नवाचार से…
फर्रुखाबाद:वायरल वीडियो से खुली तमंचे की पोल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को अलर्ट कर दिया और इसका नतीजा यह हुआ कि थाना राजेपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में वायरल वीडियो में एक युवक व एक छोटे बच्चे को तमंचे के साथ खेलते हुए देखा गया, जो कि न केवल खतरनाक था बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बना। वायरल वीडियो से उठा पर्दा घटना दिनांक 14 जुलाई 2025 की है…
फर्रुखाबाद:किसान दिवस 16 जुलाई को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले “किसान दिवस” का आयोजन इस माह दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन के सभागार में किया जाएगा। इस किसान दिवस की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी करेंगे। उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी विभागीय सूचनाओं के…
फर्रुखाबाद:पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2025-26: 2 अक्टूबर को होगा छात्रवृत्ति वितरण, 31 दिसंबर अंतिम तिथि
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर), सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति वितरण हेतु समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पत्र जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) एवं 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस)…
लखनऊ:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में भव्य “कौशल मेला”, AI नवाचार और स्मार्ट तकनीक बनी केंद्रबिंदु।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में “AI नवाचार” से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के लिए भव्य कौशल मेले का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर युवाओं में तकनीकी कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर कई अहम गतिविधियाँ संपन्न हुईं। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अवलोकन लखनऊ में किया गया, जहाँ विभिन्न जनपदों से आए युवाओं को यूथ आइकॉन और नवाचार के…
फर्रुखाबाद:हथियापुर चौकी में पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, पेन्ट पर लिख छोड़ा सुसाइड नोट।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला छेदा गुतासी निवासी रामरहीश राजपूत के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राजपूत ने पत्नी से चल रहे विवाद और पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप का अपनी पत्नी श्रीमती नीरज से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उसकी पत्नी द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने दिनांक 14 जुलाई 2025 को दिलीप और उसके पिता रामरहीश को…
2000-3000 करोड़ नहीं रणबीर की रामायण का बजट सुन पैरों तले जमीन खिसक जाएगी! खुद प्रोड्यूसर ने बता दिया
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर पहले ही माहौल टाइट था. दो पार्ट्स में आ रही फिल्म पर नमित मल्होत्रा ने पानी की तरह पैसा बहाया है. हालांकि, इस फिल्म को लेकर इसलिए भी तगड़ा बज बना है क्योंकि फिल्म में कई बड़े चेहरे हैं, जिन्हें फैन्स भगवान राम, रावण, हनुमान के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ‘रामायण’ की हाल ही में पहली झलक सामने आई थी. जिसमें रणबीर कपूर के भगवान राम और रावण बने यश के कुछ लुक दिखे, जिसने फैन्स को खुश कर दिया. दरअसल…
हारने के बाद भी रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 73 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने ?
रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में 61 रनों पर नाबाद रहे, लेकिन मोहम्मद सिराज के रूप में 10वां विकेट गिरने के साथ टीम इंडिया इस मैच को 22 रनों से हार गई. इस मैच को जडेजा की पारी के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अंत तक उम्मीदें बंधाए रखी. भारत इस मैच को हार गई लेकिन जडेजा ने टीम इंडिया के लिए इस पारी में इतिहास रचा. भारत की पारी में 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए, टॉप आर्डर तो बिखरा लेकिन मिडिल…
राहुल गांधी की सेना पर टिप्पणी मामले में आज कोर्ट में सुनवाई ?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी मामले में आज 15 जुलाई को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले में राहुल गांधी पांच बार कोर्ट में पेश नहीं हुई है. आज उन्हें छठी बार अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा गया है. वहीं इस मामले में पूर्व सैनिक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ सेना की छवि धूमिल करने के आरोप में आपराधिक शिकायत दायर की है. उदय शंकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में…
बिहार के मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली, दिलीप जायसवाल बोले- ‘3 लाख लोग जुटेंगे’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी. मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा…
अमेठी:मिट्टी से जुड़कर महसूस होता है असली भारत”: महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या ने महिला किसानों संग की धान रोपाई।
अमेठी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज जनपद अमेठी के एक ग्रामीण क्षेत्र में महिला किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपाई की। इस अवसर पर उनके साथ अमेठी की उपजिलाधिकारी (SDM) प्रीति तिवारी व नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं। खेत की मिट्टी से जुड़कर, ग्रामीण महिलाओं के श्रम में सहभागी बनकर, उन्होंने असली भारत को महसूस किया। डॉ. मौर्या ने कहा कि—भारत में हर तीन में से दो किसान महिलाएं हैं। यह…
फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि: दिनांक 10 मार्च 2025 को कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 53/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मुकदमा पंजीकृत…
फर्रुखाबाद:जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, ओवर रेटिंग व डींपिंग पर प्रशासन सख्त।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 जनपद में खरीफ फसल के वर्तमान सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके व पोटाश जैसे उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डींपिंग से बचाने के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी श्री वी.के. सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद को विभिन्न स्रोतों से कुल 1,82,000 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है, जिसमें से अब तक लगभग 1,24,000…
बहराइच:श्रावण मास के पहले सोमवार पर एसपी ने किया जंगलीनाथ व मंगलीनाथ मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद।
बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के प्रमुख शिव मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी महोदय ने थाना मटेरा क्षेत्र स्थित जंगलीनाथ मंदिर तथा थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित मंगलीनाथ मंदिर का दौरा कर वहां की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। मंदिर परिसरों में भ्रमण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, CCTV निगरानी,…
