लखीमपुर खीरी – डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य का संदेश लेकर डॉक्टरों ने निकाली साइकिल रैली

लखीमपुर खीरी- एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (PMPWA) द्वारा आयोजित साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमे नगरवासियों को स्वास्थ्य,अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया गया इस अवसर पर न केवल चिकित्सकों ने बल्कि उनके परिजनों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस आयोजन को प्रेरणादायक बना दिया।सौजन्या चौक से प्रारंभ हुई रैली का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रमेश मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मुख्य मार्ग नौरंगाबाद चौराहा, मिश्राना तिराहा, मेला मैदान, संकटा देवी चौराहा, बड़ा…