जौनपुर :दोहरा जो मुख कैसर का कारण है, की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहा नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति…

जौनपुर :जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव-पत्रकारिता दिवस

शुक्रवार को प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद और फ़िर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद मन में सदैव सेवा भाव रहा, कभी उम्मीद नहीं की थी अधिवक्ता के प्रोफेशन से बाहर निकलूंगा लेकिन भाजपा ने मुझे मुख्य स्ट्रीम में लाकर मुझे मन्त्री बनाया तब अपने गृह जनपद जौनपुर को पूर्ण विकसित करने का जज्बा हिलोरें मारने लगा । पहले कार्यकाल में नगरीय विकास की जिम्मेदारी मिली प्रदेश के अन्य जिलों के साथ अपने जनपद पर…

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 01 जून 2025 को दो चरणों में आयोजित होना है, यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद के 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या…

जौनपुर :ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी को बुके, शाल व मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ओम प्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं…