दिल्ली : योगेन्द्र कुमार सह अधीक्षक” तिहाड़ जेल” तथा मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि” भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ” ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गवर्मेंट बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय रघुबीर नगर नई दिल्ली में विद्यार्थियों को पृथ्वी को सुरक्षित कैसे करे इस विषय पर जागरूक किया , कार्यक्रम में बच्चों से” पृथ्वी का हमारे जीवन में महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा बच्चों को प्रोसहित करने के लिए उनको पुरुस्कृत भी किया गया तथा बच्चों ने संस्कृति…
Day: April 23, 2025
पीलीभीत : शारदा नदी कटान कार्य मानक के अनुसार न होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन ?
कलीनगर : पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला में शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को शारदा नदी कटान निरोधक कार्य को मानक के अनुसार न करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए। विरोध प्रदर्शन कर नियम अनुसार कार्य करने या फिर कार्य को बंद कराने की मांग की है। फिलहाल मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कराए जा रहे कार्या की जाँच कराने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे को लखनऊ भेजा गया, पीलाभीत के नए पुलिस अधीक्षक बने अभिषेक यादव
शासन से हो रहे तबादलों में जनपद पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है, उनके स्थान पर एसपी रेलवे अभिषेक यादव को जिला पीलीभीत की कमान दी गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे को लखनऊ में 1वीं वाहिनी एसएसएफ का सेना नायक बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अभिषेक यादव को जनपद पीलीभीत में नई तैनाती मिली है। अभिषेक यादव 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, उनका गृह जनपद गुड़गांव हरियाणा है और बीटेक इलेक्ट्रिकल से स्नातक है। विगत वर्ष 2024…
‘तारक मेहता’ के इस एक्टर ने किया सुसाइड, फैंस को लगा बड़ा झटका, इस वजह से थे परेशान ?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारत के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक हैं. इसकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. हालांकि अब हंसाने और गुदगुदाने वाले इस शो से जुड़ी एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है. शो में नजर आ चुके एक्टर ललित मनचंदा ने सुसाइड कर लिया है. रविवार देर रात वो अपने कमरे में सोने के लिए गए थे, लेकिन सोमवार की सुबह उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला. ललित मनचंदा ने किया सुसाइडललित मनचंदा के इस कदम…
केएल राहुल ने रचा इतिहास, आईपीएल में डेविड वॉर्नर, विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी ?
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में इतिहास रच दिया. केएल राहुल ने जैसे ही इस मैच में 51 रन बनाए, वैसे ही उन्होंने आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे किए. केएल राहुल आईपीएल में 5 हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने वाले आठवें बल्लेबाज हैं और छठे भारतीय हैं. इस दौरान केएल राहुल ने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल में इतिहास रचा. बता दें, लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने…
कश्मीर में आतंकी हमला: पहलगाम ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में 26 लोग मारे गए, ज्यादातर पर्यटक ?
आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक प्रसिद्ध घास के मैदान पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, उन्होंने इस आतंकवादी हमले को “हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए…
डोनाल्ड ट्रंप पहलगाम आतंकी हमले पर जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे ?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी। ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी दी है और जैसे-जैसे और तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हें अवगत करा रहे हैं। हमें पता चला है कि दक्षिण कश्मीर के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुए एक क्रूर आतंकवादी हमले में कई लोग मारे गए हैं और…
पीलीभीत: जिला समन्वयक बडौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक व पंजाब एण्ड सिंध बैंक का स्पष्टीकरण जारी।
पीलीभीत /प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रारम्भ की गयी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को शासन द्वारा शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की गयी है एवं मुख्यमत्री तथा प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा समय समय पर समीक्षा की जा रही है। मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मिशन कार्यालय लखनऊ के पत्र दिनांक 07 अप्रैल 2025 के द्वारा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु जनपद हेतु 1700 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया।उक्त के क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी द्वारा बैंकर्स समीक्षा बैठक में…
पीलीभीत:बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी दी गई। पूरनपुर/ पीलीभीत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा ने कंपोजिट कन्या विद्यालय पूरनपुर में जाकर बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करीसमिति के जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदोरिया ने बताया कि कंपोजिट कन्या विद्यालय में अध्यक्ष/जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करी गई बच्चों को बताया गया गर्मी में कम से कम निकले तथा दोपहर में 12 से 3 बजे तक का समय जितना हो सके उतना गर्मी से…
पीलीभीत:राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की निदेशिका द्वारा जानकारी दी गयी।
पीलीभीत गन्ने के साथ चुकंदर की खेती के सम्बंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के किसानों को जानकारी दी गयी। यह जानकारी राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की निदेशिका द्वारा दी गयी। निदेशक डॉ सीमा परोहा द्वारा बताया गया कि गन्ने के साथ चुकंदर की खेती, गन्ना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि गन्ना एक दीर्घकालिक फसल है, जिसके साथ चुकंदर की खेती अधिक लाभकारी हो सकती है। गन्ने की फसल जहाँ 10-12 महीने में परिपक्व होती है, वहीं पर चुकंदर की फसल 90-120 दिन…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पीलीभीत /जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता भारत सिंह पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम खरूआ एवं सम्पूर्ण सिंह पुत्र मैकूलाल नि0ग्राम ललौरी तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता भारत सिंह ने चकमार्ग की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ग्राम मधुवानगरी मुस्तिकिल की गाटा संख्या…
पीलीभीत:बाल विवाह करने वाले माता पिता व विवाह में उपस्थित पण्डित/काजी, हलवाई, टेन्ट वाला एवं खाना बनाने वालों को सजा दिए जाने का प्राविधान है।
पीलीभीत विकासखंड बिलसंडा में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं बताया गया कि यदि किसी भी माता पिता द्वारा अपनी (18 वर्ष) पुत्री एवं अपने (21) पुत्र का बाल विवाह किया जाता है तो बाल विवाह करने वाले माता पिता व विवाह में…
पीलीभीत:बिजली का खंबा दे रहा बड़ी घटना को दवात, विभाग बेसुध
पीलीभीत। शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड चीनी मील के सामने बिजली का खंबा लोहे का कई दिनों से एक तरह यानी सड़क साइड झुका हुआ है। संभ्रांत लोगों ने इस खंबा की सूचना एसडीओ पीलीभीत को भी अवगत करा दिया ऐसा वायरल पोस्ट में बताया गया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाले हुए है। पोस्ट में बताया गया है लोहे का खंबा नीचे से बिल्कुल गल चुका है तारों के खिंचाव के कारण रुका हुआ बरना अब तक गिर गया होता। मामला कई दिनों से प्रतीक्षारत है…
पीलीभीत: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वावधान में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य दयाराम भारती, मिश्रीलाल, गांधी जी, प्रवक्ता नसीम वेग एवं शिक्षिका इंदु झा सहित 2024 में सेवानिवृत्त हुए सतीश चंद्र गंगवार, ओम प्रकाश वर्मा तथा 2023 में सेवानिवृत्त मुख्तार अहमद सिद्दीकी एवं शिक्षक पूरनलाल को ‘शिक्षा समर्पित सम्मान’ से नवाजा गया।इस अवसर पर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को…
फर्रुखाबाद:भाकियू भानु ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानु ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। जनहित में भारतीय किसान यूनियन (भानू) का ज्ञापन/मांग-पत्र निम्न प्रकार से है 1- उत्तर प्रदेश में शिक्षा जैसा बुनियादी अधिकार निजी संस्थाओं के लिए मुनाफा का जरिया वन चुका है। प्राइवेट स्कूल सुविधाओं की आढ में अभिभावको से मनमाना शुल्क वसूल रहे है, ड्रेस, किताबे, यूनीफार्म, कोचिंग, एडमीशन, जूते, बैग, प्रतिवर्ष मंहगी फीस को इन्होने अनिवार्य वना दिया है। स्कूल दाखिले के लिए लाखो…
फर्रुखाबाद:अतिक्रमण कारियों पर गरजेगा बुलडोजर अतिक्रमण हटाओ अभियान 1 मई से।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)22 अप्रैल 2025 जनपद में दुकानदारो के नाली फुटपाथ पर अतिक्रमण से सडको पर लग जाते जाम से परेशान लोगो को जल्द ही निजात मिलने की संभावना है। शहर मे 1मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चालू होगा। जिसके लिये बुलडोजर को तैयार किया जा रहा है। अतिक्रमण कारियो को अतिक्रमण हटाने के लिये लगातार नगर पालिका का चेतावनी रथ जगह जगह घूम कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी जारी कर रहा है। गौरतलब है। कि शहर मे जगह जगह भीषण जाम के कहर से लोग जूझ रहे है।…
फर्रुखाबाद:एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजित किया गया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद के मुख्यालय भवन में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय की महत्वता के बारे में विस्तार से बताया एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार…
फर्रुखाबाद:एसपी आलोक प्रियदर्शी का हुआ तबादला आरती सिंह को जनपद की मिली कमान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का तबादला बीती रात शासन नें कर दिया। उनकी जगह पर आरती सिंह को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीते लगभग 10 महीनें पूर्व जून 2024 को जनपद के एसपी के पद पर आलोक प्रियदर्शी ने चार्ज लिया था। जिसके बाद बीते दिनों आलोक प्रियदर्शी का डीआईजी के पद पर पदोन्नति हो गयी थी। जिसके बाद से लगातार उनके तबादले की अटकले लगायी जा रही थी। बीती रात आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, कमिश्ररेट गाजियाबाद…
