फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शहर में ई रिक्शा संचालन हेतु 23 रुट निर्धारित किये गये

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा ई रिक्शा संचालन का मुद्दा उठाया गया जिस पर ई0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में ई रिक्शा संचालन हेतु 23 रुट निर्धारित किये गये है, सभी ई रिक्शो की नंबरिंग हो गई है, जो रिक्शे रजिस्टर्ड है उन्हे ही रुट नंबर दिया जायेगा,लाल सराय में पार्किंग बन गई है, मार्च में संचालन का टेंडर हो जायेगा, व्यापारियों…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्रा0 विद्यालय निनौआ का किया निरीक्षण 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रा0 विद्यालय निनौआ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में विद्यालय में पठन पाठन की गुडवत्ता ठीक पाई गई, सफाई की स्थिति खराब पाई गई, शौचालय गंदे पाये गये,जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई व विद्यालय में अच्छी साफ सफाई रखने के लिये निर्देशित किया,कुल 90 पंजीकृत बच्चों में से 55 उपस्थित पाये गये, मिड डे मील में तहरी बनती पाई गई, विद्यालय प्रांगण में स्थापित झूले टूटे पाये गये जिनको सही कराने के लिये निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय…

लखनऊ:डा० नवल किशोर शाक्य ने सात किलो का ट्यूमर निकाल गुर्दे के कैंसर से दी निजात, रचा इतिहास।

(द दस्तक 24 न्यूज) चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लखनऊ के लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल, आम्रपाली आईआईएम रोड़ पर प्रतिष्ठित कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य और उनकी कुशल टीम ने 27 वर्षीय युवती के शरीर से 22 सेंटीमीटर और 7.15 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को गुर्दे से निकाल कैंसर का इलाज कर नया इतिहास रच दिया। यह ऑपरेशन इसलिए बेहद जटिल था क्योंकि ट्यूमर मरीज के लीवर, IVC, एओर्टा, गॉल ब्लैडर और छोटी आंत से जुड़ा हुआ था। वरिष्ठ सर्जन डॉ.नवल किशोर शाक्य के निर्देशन में विशेषज्ञ…

अखिलेश यादव का 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा, आखिर कैसे

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक गरमाने लगी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अलग तैयारी करती दिख रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कोशिश एक बार फिर ध्रुवीकरण और विकास योजनाओं के जरिए प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की है। वहीं, पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के सहारे अखिलेश यादव 10 साल बाद एक बार फिर…

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के सिख नेता को बरी किए जाने पर लगी रोक हटाई

प्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 2021 में नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोपित जम्मू-कश्मीर के राजनेता सुदर्शन सिंह वजीर को बरी किए जाने पर लगी रोक हटा दी है। जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा बरी किए जाने पर लगी रोक बहुत कठोर है और यह आरोपित को दी गई स्वतंत्रता को कम या खत्म करने जैसी है। पीठ ने कहा, ”इसलिए 21 अक्टूबर 2023 और 4 नवंबर 2024 को जारी विवादित आदेश को खारिज कर अलग रखा जाता है।…

प्रयागराज :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ की गई बैठक

प्रयागराज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ की गई बैठक, दिनांक 27. 2 .2025 को समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ दिनांक 8. 3. 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी रविकांत ए0डी0जे की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा बैठक आहूत की गई थी, परंतु उत्तर प्रदेश बडौदा ग्रामीण…

प्रयागराज: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु साइबर सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु साइबर सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गंगानानगर/नोडल साइबर क्राइम, कमिश्नरेट प्रयागराज व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध कमिश्नरेट प्रयागराज के नेतृत्व में प्रभारी साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज मय साइबर क्राइम टीम द्वारा महाकुम्भ-2025 में साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने व साइबर अपराध व साइबर अटैक से बचाने के लिए जनपदीय साइबर सेल द्वारा निरन्तर साइबर स्पेस पर निगरानी…

प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.02.2025 को मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष सं0-08 प्रयागराज द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बंधित मु0नं0-3361/05 धारा-323/504/325 भा0द0सं0 से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त मुस्लिम पुत्र जलील निवासी ग्राम धोबहा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धोबहा के पास से गिरफ्तार कर…

यूक्रेन को स्थायी शांति की जरूरत, हम उसी’,टकराव के बाद बोले जेलेंस्की: जानें ट्रंप ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की को समझौता रद्द करने की धमकी दी। साथ की कहा कि आप हमारे बिना जंग नहीं लड़ सकते हैं। इस दौरान मीडिया को ओवल ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। इस बहस के बाद दोनों देशों के बीच होने वाला खनिज समझौता टल गया और जेलेंस्की बिना समझौते पर हस्ताक्षर किए वहां से निकल गए। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। रिपोर्ट्स के…