ऋतिक रोशन की Krrish 4 में इस एक्ट्रेस की एंट्री हुई पक्की

बॉलीवुड की सबसे सफल सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष की चौथी की किस्त को लेकर लंबे समय से सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। हर किसी को कृष 4 की रिलीज का इंतजार है। ऋतिक रोशन स्टारर इस मूवी को लेकर आए दिन लेटेस्ट अपडेट सामने आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त कृष 4 एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बारे में खुद ऋतिक के पिता और फिल्म का डायरेक्टर राकेश रोशन ने मुहर लगाई है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी अदाकारा है, कृष 4…

प्रयागराज: मुक्त विश्वविद्यालय ने आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को अग्रिम तिथि तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया

महाकुम्भ के कारण प्रयागराज में बढ़ रही अत्यधिक भीड़ एवं यातायात असुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रशासन तथा आयोजन समिति ने 18 -19 फरवरी 2025 को महाकुम्भ : सनातन मूल्यों के माध्यम से मानव जीवन में परिवर्तन विषय पर आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को अग्रिम तिथि तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आयोजन व प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निर्णय की सूचना समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की जा…

प्रयागराज: नो पार्किंग में खड़े वाहनों को निर्देशित कर क्रेन से हटवाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही की गई

दिनांक-17.02.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल/सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु थाना फाफामऊ क्षेत्रांतर्गत मलाक हर हर तिराहे पर लाऊड हेलर के माध्यम से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को निर्देशित कर क्रेन से हटवाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही की गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

12 साल का बच्चा मुंबई से सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने जा रहा था यूपी

एक तरफ देश के नाबालिग बच्चों में जितनी फैन फॉलोइंग फिल्म एक्टर्स से लेकर टीवी कलाकारों और क्रिकेटर को लेकर है। उतनी तो यहां के राजनेताओं की नहीं है। ऐसे दौर में यह समझ से परे है कि आखिरकार एक 12 वर्ष का बालक राजनेताओं से इस कदर प्रभावित होता है कि अपने आदर्श नेता से मिलने के लिए घर से भाग निकलता है। वह बिना बताए मुंबई में अपने घर से उत्तर प्रदेश जाने के लिए ट्रेन में सवार हो जाता है। मुंबई का रहने वाला एक 12 वर्ष…

‘वो इतनी बड़ी अभिनेत्री बनेंगी कभी नहीं सोचा था’, आलिया भट्ट के लिए क्या बोल गए करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया। करण जौहर ने अब एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट और अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जानते थे कि आलिया भट्ट स्टार बनने वाली हैं, लेकिन इतनी सफल अभिनेत्री बनने वाली हैं, नहीं पता था। यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि वरुण और सिद्धार्थ मेरे असिस्टेंट रह चुके थे माय नेम इज खान में। आलिया को…

इंडिया ही नहीं, अमेरिका से भी खास नाता रखती हैं कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस श्रीलीला

कार्तिक आर्यन के प्रशंसक आशिकी 3 से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने 15 फरवरी को फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इस मूवी का ऐलान कर दिया। यह अपकमिंग फिल्म कई मायनों में खास साबित होने वाली है। इसमें कार्तिक की जोड़ी पुष्पा 2 से मशहूर हुई श्रीलीला के साथ बनी है, जो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। आशिकी 3 का पहला लुक भी जारी किया जा चुका है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक आर्यन दमदार अवतार…

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत दिनांक 16-02-2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा व मण्डलायुक्त प्रयागराज श्री विजय विश्वास पंत द्वारा श्रद्धालुओं/आगन्तुकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर(ICCC) से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया एवं प्रमुख मार्गो, चौराहों व प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर पुलिस प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थापन का निरीक्षण कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974958

प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चालान किया गया

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 434 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4,38,500/- रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974958

भारतीय टीम नई पिच पर खेलेगी अपने मुकाबले, ऐसा क्‍यों?

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला 20 फरवरी 2025 को है। टीम इंडिया पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने मैच सुरक्षा कारणों के चलते दुबई में खेलेगी। इस बीच टूर्नामेंट से पहले दुबई की पिच पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और यहां स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने तीनों लीग मैच…

‘डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर वाली’, महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर अखिलेश यादव ने किया हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये डबल इंजन वाली नहीं डबल ब्लंडर वाली सरकार है. 100 करोड़ लोगों का इंतजाम करने वाले लगो अपने आप को ही चमका रहे हैं उन्होंने इस तरह प्रचार किया जैसे कुंभ पहले कभी नहीं हुआ. सपा अध्यक्ष ने ये बात कानपुर में एक निजी कार्यक्रम से लौटते हुए कही. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद वो इटावा जा…

दिल्ली: 17 फरवरी को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित

दिल्ली में 17 फरवरी (सोमवार) को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी 18 फरवरी की बजाय 20 फरवरी को होगा। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें…

रायबरेली : जय किसान जंक्शन पर किसानों के लिए फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

उचाहार क्षेत्र के बाबुगंज में ज़ुआरी फार्महब जय किसान जंक्शन पर किसानों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अजय सिंह चौहान व एरिया मैनेजर अनिल मौर्या द्वारा किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर में किसानों और उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा जांच और दवा प्रदान करने के साथ-साथ जुआरी फार्महब लिमिटेड की सी एस आर गतिविधि के तहत जंक्शनों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।जुआरी फार्महब पिछले दस बारह वर्षों से उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत वर्ष में अपने रिटेल स्टोर…

रायबरेली : मनरेगा का बकाया पैसा ना मिलने से परेशान श्रीमिक

गांवों में श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए संचालित मनरेगा योजना के सामने बजट का संकट खड़ा हो गया है। काम करने के बाद भी एक लाख से अधिक श्रमिकों को करीब ढाई माह से मजदूरी का इंतजार करना पड़ रहा है। श्रमिकों की करीब 18 करोड़ रुपये की मजदूरी बाकी है। इसके अलावा मनरेगा के 742 कर्मियों को भी करीब पांच माह से मानेदय नहीं मिला है। ऐसे में गांवों में श्रमिक मनरेगा में काम करने से आनाकानी करने लगे हैं। इससे गावों में काम प्रभावित होता जा…

CM नीतीश के गढ़ से तेजस्वी करेंगे 2025 के सियासी रण का आगाज, 19 फरवरी को जाएंगे नालंदा ?

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 21 फरवरी को संपन्न हो जाएगा। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतिम व दसवें चरण के अंतर्गत तेजस्वी तीन दिन के भीतर छह सांगठनिक जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा की शुरुआत वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे।3 दिन में इन जिलों की यात्र करेंगे तेजस्वी यादव19 फरवरी को तेजस्वी यादव नालंदा और बिहारशरीफ की यात्रा करेंगे।20 फरवरी को तेजस्वी यादव नवादा की यात्रा करेंगे।21 फरवरी…

51 साल की इस हसीना ने बोल्ड सीन देकर रातों-रात बॉलीवुड में मचा दी थी खलबली ?

90 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ने फिल्म की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने अपनी बोल्डनेस और एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हैं. आज ये एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है. शिल्पा शिरोडकर का नाम 80-90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार था. ये एक्ट्रेस अपने बोल्ड सीन देकर रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं. मगर रातों रात ही फिर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’…

श्रीलंका और वेस्टइंडीज इस वजह से नहीं खेल रहे चैंपियंस ट्रॉफी, दोनों जीत चुके हैं एक – एक खिताब

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। करीब 7 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा है। मिनी वर्ल्ड कप के नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था। जहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के चलते टीम इंडिया इस इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहा है। ऐसे में…

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख, विपक्ष का सवाल , मौतों का जिम्मेदार कौन ?

राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई जिसमें तीन मासूम बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त जताया है। वहीं, विपक्ष ने इस घटना के लिए केंद्र सरकार की अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। दरएसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात यात्रियों की भारी भीड़ प्रयागराज महाकुंभ में जाने के…

रायबरेली : भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के खिलाफ सलोन के सभासद ने उपजिलाधिकारी को दी शिकायती पत्र

सलोन : नगर पंचायत सलोन नगर अध्यक्ष के पुत्र सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करते है सलोन के सभासदों का कहना है की नगर पंचायत सलोन श्री चंद्रशेखर रस्तोगी जी के पुत्र शिवम रस्तोगी नगर पंचायत के कार्य में हस्तक्षेप करते रहते हैं और सारे सभासद को अपमानित करते हैं उनके साथ अनुसानहीनता करते हैं सभासद द्वारा जो भी प्रस्ताव बोर्ड की मीटिंग में बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति के पास कराया गया परंतु लगभग 2 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं और अभी तक कोई भी कर विकास का सभासद की मर्जी…

प्रयागराज : साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा अल्ट्राटेक सीमेन्ट व जिंदल स्टील्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2025 धारा-318(4)/319(2)/111(2)(बी) भा0न्या0सं0 व 66(डी) आई0टी0 एक्ट से सम्बंधित 03 अभियुक्त 1. सन्नीकांत कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम दरुआरा थाना नुरसराय जनपद नालंदा बिहार 2. सुरज कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी ग्राम मई…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक ने कादरीगेट से मसेनी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को कादरी गेट चौराहे पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कादरीगेट से मसेनी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य का शिलान्यास किया। कादरी गेट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर प्रदेश की प्रगति एवं विकास को लेकर आगे बढ़ रही है उन्होंने बताया कादरी गेट से मसेनी संपर्क मार्ग जो कि यातायात के माध्यम से महत्वपूर्ण है इस मार्ग…