241 फिल्मों में 18 सक्सेसफुल, रजनीकांत-कमल हासन भी नहीं बचा सके अरबों का नुकसान, तमिल इंडस्ट्री को 2025 से क्या उम्मीदें ?

बॉक्स ऑफिस का समीकरण निराला है. कई सारी फिल्में हर साल आती हैं. कौन सी फिल्म चलेगी और कितना कमाएगी इसे लेकर कुछ भी कभी भी पुख्ता नहीं होता है. साउथ इंडस्ट्री मौजूदा समय मे राइज कर रही है. ये बात इसलिए कही जा सकती है क्योंकि साउथ की फिल्में हर तरफ छाई हुई हैं और साउथ के स्टार्स भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. लेकिन आंकड़ों का क्या है. आंकड़े हमेशा चौंकाते हैं. आंकड़ों का सटीक अनुमान जैसा कुछ नहीं होता. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई…

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले संन्यास लेकर भारतीय दिग्गज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी ?

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने पंजाब के खिलाफ बंगाल के लिए अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद शनिवार (01 फरवरी 2025) को यहां प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. चालीस साल के साहा ने अपने शानदार करियर के दौरान भारत के लिए 2010 में पदार्पण करने के बाद 40 टेस्ट और नौ एकदिवसीय मैच खेले हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और त्रिपुरा के लिए कुल मिलाकर 142 प्रथम श्रेणी और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं. साहा ने एक्स पर…

प्रयागराज: बसंत पंचमी स्नान पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं मंडलायुक्त प्रयागराज द्वारा मेला प्राधिकरण स्थित ICCC से मेला की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुचारू प्रबंधन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने CCTV मॉनिटरिंग, आपातकालीन सेवाओं, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था, स्नान घाटों पर सुरक्षा उपाय, तथा मेडिकल व आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वाधान में पुलिसलाइन ग्राउंड में क्रिकेट मैच

पहले मुकाबले में मौदहा (हमीरपुर) एवं दूसरे मुकाबले में बांदा ब्लू डीवीसीए रही विजेता*मैच का शुभारंभ आर आई पुलिस लाइन श्री वेद मणि मिश्रा लाइन के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हुआआज डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वाधान में पुलिसलाइन ग्राउंड में चल रही 8 टीमों के द्वारा, जिसमें बांदा रेड, मौदहा (हमीरपुर), बांदा ब्लू, जी वी नगर, हरदोई, जालौन, झांसी क्रिकेट टीमों के बीच  क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।इसी क्रम में आज बांदा रेड मौदहा(हमीरपुर)के मध्य सुबह 10:00 पहला मैच खेला गया जिसमें मौदहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- दबंगई करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दें। समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट हो। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि…

सूडान में अर्धसैनिक ग्रुप का कहर! ओपन मार्केट में किया हमला, 54 लोगों की मौत

सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक ग्रुप ने ओमदुरमान के एक ओपन मार्केट पर हमला कर दिया, जिसमें करीब 54 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 158 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार (01 फरवरी, 2025) को दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्स ने हमला किया. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, संस्कृति मंत्री और सरकारी प्रवक्ता खालिद अल-अलीसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं…

बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री को अखिलेश के चाचा ने दी नसीहत, समझे क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया. बजट के दौरान उन्होंने कई जरूरी ऐलान किए. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने वित्त मंत्री को नसीहत दी है. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने वित्त मंत्री के बजट भाषण पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- बेहतर होता कि वित्त मंत्री जी कुंभ के बजट के साथ ही वहां फैली अव्यवस्था और असंवेदनशीलता की भी चर्चा करतीं. महाकुंभ जैसे गौरवपूर्ण,…

इतिहास का सबसे शानदार बजट है यह, इस बजट में सरकार का ध्यान विकास पर केंद्रित किया गया है

इस बजट में 10 प्रकार के थीम पर सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है 1-गरीब महिला युवा खेती के विकास पर किसानों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान 2:- पहली बार सरकार ने गीक्स वर्कर यानी जोमैटो swigi और दूसरे तमाम डिलीवरी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को सामाजिक सुरक्षा में ले लिया है उनका भी आई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड होगा 3:-ग्रामीण विकास और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र को विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा 4:- भारत को विश्व का खिलौने का केंद्र बनाया जाएगा इसके लिए एक खिलौना पॉलिसी…

मैनपुरी : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले की गाड़ी से टकराया स्कूटी सवार शिक्षक, हालत गंभीर ?

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में राम नगर नहर पुल के पास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफिला वहीं पर रुक गया, एंबुलेंस बुलाने के बाद घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर नेरा पर तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार शनिवार की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर रामनगर…

आम बजट 2025 : 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा, जानें बजट की खास बातें ?

वित्त मंत्री ने कहा कि टीडीएस की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा. सीनियर सिटिजन्स के लिए टैक्स छूट दोगुनी की जा रही है. उनके लिए ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है. TDS-TCS में कमी की जाएगी. मिडिल क्लास को सरकार ने दी बड़ी राहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इस ऐलान से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा, सरकार ने…

बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अपना 8वां बजट, महंगाई से राहत और टैक्स में छूट का हो सकता है एलान ?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। इसमें कुछ खास ऐलान की उम्मीद की जा रही है। निर्मला सीतारमण का ये आठवां बजट होगा, जिससे हर वर्ग को कुछ खास उम्मीद है। इस आम बजट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा अलग-अलग समयावधि में पेश किए गए 10 बजटों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में कुल छह बजट और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए…

‘शंकराचार्य प्रामाणिक होने चाहिए, सपाई बसपाई या भाजपाई नहीं’; खास बातचीत में बोले स्वामी निश्चलानंद ?

गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य ने कहा कि अंग्रेजों और मुसलमानों ने लंबे समय तक भारत पर शासन किया। लेकिन, आतंकवादी को शंकराचार्य नहीं बनाया। अब तो जगद्गुरुओं और नकली शंकराचार्यों की भरमार है। मॉरीशस आदि में एक आतंकवादी को पुरी का नकली शंकराचार्य बनाकर घुमाया गया, आरएसएस के कार्यालय में ठहराया गया। मैं किसी को डराता नहीं हूं। व्यास पीठ का कोई भी आचार्य हो, शासन तंत्र का अनुगामी बने, नहीं तो हम रहने नहीं देंगे। परंपरा प्राप्त शंकराचार्य होने चाहिए, जिनका कोई व्यक्ति अनुगमन करे तो धर्म लाभ प्राप्त…

पति को दूसरी औरत संग पकड़ा रंगे हाथों, अकेले संभाली 3 बच्चों की जिम्मेदारी, आज करोड़ों की मालकिन है ये बॉलीवुड हसीना

बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्हें अपनी पहली शादी में कभी कोई सुख नसीब नहीं हुआ. यहां तक कि इन कुछ एक्ट्रेसेस ने तो अपनी पहली शादी को ही तोड़ दिया था और जिंदगी में आगे बढ़ गई थीं. लेकिन बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में आज हम एक ऐसी सिंगर की बात कर रहे हैं, जिन्हें पहली शादी में दुख और धोखा ही नसीब हुआ. केवल इतना ही नहीं इस हसीना ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था सिंगर कनिका कपूर ने अपने…

जोस बटलर को नहीं रास आया शिवम की जगह हर्षित राणा का मैदान में उतरना, जाने नियम पर क्या कहा ?

इंग्लैंड के लिए 31 जनवरी 2025 का मुकाबला काफी अहम था. मगर वह जीत हासिल करने में नाकामयाब रही. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कैप्टन जोस बटलर के चेहरे पर हार का दर्द साफ दिखा. उन्होंने मुरली कार्तिक के साथ अपने दिल की भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, ‘मुकाबले में हमारी शुरुआत अच्छी हुई थी. गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी के दौरान भी हमने अच्छी शुरुआत की थी. परिणाम बेहद हताशापूर्ण है, लेकिन मैं अपने टीम के प्रयास से काफी खुश हूं.’ मैच में खुद नहीं चल पाए जोस बटलर सीरीज…

प्रयागराज-बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

जिसके दृष्टिगत दिनांक 31 जनवरी 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में तथा पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में परेड स्थित रिज़र्व पुलिस लाइंस में एक उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।इस बैठक में मेला क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी शामिल हुए।गोष्ठी के दौरान सभी अधिकारियों को बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान कानून -व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग की गयी तथा घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा बलों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं…

प्रयागराज-बसंत पंचमी स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बसंत पंचमी स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर आज *रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार गोयल (IAS) एवं भानू चन्द्र गोस्वामी (IAS) व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (IAS) ने की। बैठक में पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा एवं अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा एवं प्रबंधकीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, मार्ग डायवर्जन, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड…