फर्रुखाबाद:76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दिया है। 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया,सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जे0एन0वी0 तिराहे पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में…

अक्षय कुमार की 2025 की पहली हिट मूवी होगी स्काई फोर्स? दूसरे दिन ओपनिंग से हुई डबल कमाई!

2024 में बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में जैसी फ्लॉप फिल्में देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए लगता है 2025 शुभ साबित हो सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि स्काई फोर्स का दूसरे दिन कलेक्शन कह रहा है, जो पहले दिन के मुकाबले डबल है. हालांकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसके चलते अभी यह कहना की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप मुश्किल है. लेकिन फैंस को उम्मीद है कि स्काई फोर्स अक्षय कुमार की 2025 की हिट फिल्म साबित होने…

इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 में रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान ?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए टी 20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 2 विकेट से जीत हासिल कर अब पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया के लिए जीत के सूत्रधार बने तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. टीम इंडिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ और भारत ने इंग्लैंड की पारी को 165 रनों पर रोक दिया. जीत से गदगद…

हार के बाद मायूस हुए कप्तान जोस बटलर के बयान ने इंग्लैंड टीम में मचाई खलबली ?

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 9 विकेट पर 165 रन पर रोक दिया, जिसमें अक्षर पटेल ने कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन के महत्वपूर्ण विकेट लिए. बटलर, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (4) और बेन डकेट 3 के आउट होने के बाद खतरनाक दिखने लगे थे, अक्षर पटेल द्वारा 45 (30 गेंद) रन बनाकर आउट हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने 38 रन देकर 2 विकेट निकाला, वाशिंगटन सुंदर (1/9) और अभिषेक शर्मा (1/12) ने भी शानदार गेंदबाजी की. भारत के…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला की नगर इकाई द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 42 कार्यक्रम करवाए जाने हैं इस क्रम में आज स्वामी विवेकानंद विद्यालय, यदुशील शिक्षा निकेतन, गांधी विद्यालय, अशोक चौराहा, मिल मंदिर बजाज मिल आदि कार्यक्रम संपन्न हुए । उपरोक्त कार्यक्रम नगर के धर्म जागरण समन्वय विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा भारत माता पूजन एवं आरती का कार्यक्रम किया गया है । अशोक चौराहा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोला नगर के नगर प्रचारक अभिषेक ने…

प्रयागराज : मुक्त विश्वविद्यालय ने ली मतदाता शपथ

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के गंगा परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता शपथ दिलाई गई। 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने शपथ लेते हुए कहा कि वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम। इस अवसर पर विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, कुलसचिव कर्नल विनय कुमार एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति करेंगे ध्वजारोहणउत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में…